By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

BPSC AEDO परीक्षा में घपले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Amit Dubey
Last updated: August 20, 2026 1:14 pm
By Amit Dubey 27 Views
Share
3 Min Read
BPSC, AEDO, परीक्षा, घपला, मास्टरमाइंड, गिरफ्तार
SHARE

EOU ने BPSC-AEDO परीक्षा में हुई गड़बड़ी के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इस गोलमाल के मास्टरमाइंड को धर दबोचा है। बताया गया कि इस परीक्षा के लिए नियुक्त बायोमीट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडेय को पटना से गिरफ्तार किया गया है। अतुल राज का कनेक्शन परीक्षा में सक्रिय सॉल्वर गैंग से है और जांच एजेंसी के पास उसके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। ईओयू की तरफ से बताया गया कि अतुल राज कंकड़बाग स्थित रघुनाथ उच्च बालिका विद्यालय परीक्षा केंद्र पर बायोमीट्रिक ऑपरेटर के तौर पर तैनात था। एग्जाम के दौरान अतुल राज की सहकर्मी दीपिका कुमारी के मोबाइल से परीक्षा से जुड़े कई जरूरी डिजिटल सबूत ईओयू को मिले। इसी के बाद अतुल राज के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

- Advertisement -

बताया जाता है कि परीक्षा के दौरान गड़बड़ी की आशंका के बाद अतुल राज का मोबाइल फोन भी परीक्षा केंद्र से जब्त किया गया था। EOU ने इस मामले में जब्त डिजिटल सबूतों की जांच की तो उससे निकली जानकारी के आधार पर अतुल राज को दबोचा गया। इस मामले में पटना के एएन कॉलेज परीक्षा भवन से भी एक परीक्षार्थी रोशन कुमार को कथित तौर पर बायोमीट्रिक कर्मी अंशुप्रिया से उत्तर पुर्जा लेते हुए पकड़ा गया था। EOU अब यह पता लगाने में जुटी है कि अतुल राज की भूमिका सिर्फ बायोमीट्रिक ऑपरेटर तक सीमित थी या वह परीक्षा में सक्रिय सॉल्वर गैंग का हिस्सा था। जांच एजेंसी परीक्षा केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों और संदिग्ध लोगों के बीच संपर्क की भी पड़ताल कर रही है, खासकर बायोमीट्रिक से जुड़े कर्मियों की गहन छानबीन चल रही है।

सूत्रों के अनुसार अतुल राज ने पूछताछ में जांच एजेंसी के समक्ष कई अहम खुलासे किये हैं। उसने सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी और AEDO परीक्षा में कई परीक्षा केंद्रों को मैनेज करने की जानकारी कबूली है। विदित हो कि इस धांधली के सामने आने के बाद BPSC ने दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। पूछताछ में अतुल ने सॉल्वर गैंग से जुड़े कई लोगों के नाम भी बताए हैं और अब इन नामों का सत्यापन किया जा रहा है। बताया जाता है कि अतुल पहले भी कई परीक्षाओं में जैमर और बायोमीट्रिक कंपनियों के साथ काम कर चुका है। इधर बीती देर रात गिरफ्तारी के बाद अतुल राज को जेल भेज दिया गया है।

TAGGED: AEDO, BPSC, गिरफ्तार, घपला, परीक्षा, मास्टरमाइंड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
सावन में बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 1008 सहस्त्रलिंग शिवलिंग बने आस्था का केंद्र
बिहारी समाज
अरवल जिला के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रमदान एवं पदयात्रा का आयोजन 
बिहारी समाज
नामांकन के दूसरे दिन भी प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
सावन में बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 1008 सहस्त्रलिंग शिवलिंग बने आस्था का केंद्र
बिहारी समाज
अरवल जिला के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रमदान एवं पदयात्रा का आयोजन 
बिहारी समाज
नामांकन के दूसरे दिन भी प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

अरवल - प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 26-27…

By Swatva
बिहारी समाज

सावन में बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 1008 सहस्त्रलिंग शिवलिंग बने आस्था का केंद्र

गया : सावन की पावन बेला में गया जिले के मेन गांव…

By Swatva
बिहारी समाज

अरवल जिला के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रमदान एवं पदयात्रा का आयोजन 

अरवल- जिला के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, अरवल…

By Swatva
बिहारी समाज

नामांकन के दूसरे दिन भी प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

अरवल कुर्था - प्राथमिक कृषि सहयोग साख समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?