By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

आज के बाद अगले 2 दिन बिहार में भारी बारिश, जानें मौसम विभाग ने और क्या कहा?

Amit Dubey
Last updated: July 4, 2026 1:06 pm
By Amit Dubey 167 Views
Share
3 Min Read
मौसम, तूफान, मॉनसून, भारी बारिश, 11 जिला, ऑरेंज अलर्ट
SHARE

बिहार में मानसून सक्रिय होने के बावजूद अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। पटना मौसम केंद्र ने आज शनिवार को दरभंगा—मुंगेर समेत 24 जिलों में मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कहा गया कि कल रविवार और उसके अगले दिन यानी अगले 48 घंटों में सूबे के अधिकांश जिलों में भारी वर्षा होगी। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में एक कम दबाव वाला सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसके असर से शनिवार 4 जुलाई को बिहार के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। लेकिन मौसम में असल बदलाव रविवार और सोमवार को दिखेगा। रविवार और सोमवार के लिए समूचे बिहार में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

- Advertisement -

बिहार में मानसून सिस्टम डेवलप होने के बावजूद अभी तक प्रदेश में बारिश की स्थिति बेहद असमान रही है। राजधानी पटना में पिछले 2 दिनों से दिनभर आंशिक बादल छाए रह रहे हैं, लेकिन जमकर बारिश नहीं हुई। इसके कारण पटना समेत बिहार के 27 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को प्रदेश के 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मामूली आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है, उनमें मुख्य रूप से उत्तर और पूर्वी बिहार के इलाके शामिल हैं।

हालांकि राहत वाली बात यह है कि मौसम विभाग ने 5 और 6 जुलाई को पूरे बिहार में मानसूनी बारिश की रफ्तार पकड़ने की संभावना जताई है। इस दौरान कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले खेतों या पेड़ों के नीचे न जाने की सलाह दी है। आज शनिवार को येलो अलर्ट वाले जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और वैशाली शामिल हैं। इसके साथ ही मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भी चेतावनी जारी की गई है। राज्य के शेष 14 जिलों में आज मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

TAGGED: केंद्र, बिहार, भारी बारिश, मौसम, येलो अलर्ट, रविवार, सोमवार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
सावन में बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 1008 सहस्त्रलिंग शिवलिंग बने आस्था का केंद्र
बिहारी समाज
अरवल जिला के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रमदान एवं पदयात्रा का आयोजन 
बिहारी समाज
नामांकन के दूसरे दिन भी प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
सावन में बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 1008 सहस्त्रलिंग शिवलिंग बने आस्था का केंद्र
बिहारी समाज
अरवल जिला के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रमदान एवं पदयात्रा का आयोजन 
बिहारी समाज
नामांकन के दूसरे दिन भी प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

अरवल - प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 26-27…

By Swatva
बिहारी समाज

सावन में बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 1008 सहस्त्रलिंग शिवलिंग बने आस्था का केंद्र

गया : सावन की पावन बेला में गया जिले के मेन गांव…

By Swatva
बिहारी समाज

अरवल जिला के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रमदान एवं पदयात्रा का आयोजन 

अरवल- जिला के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, अरवल…

By Swatva
बिहारी समाज

नामांकन के दूसरे दिन भी प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

अरवल कुर्था - प्राथमिक कृषि सहयोग साख समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?