नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के बाँधी पंचायत की नवसृजित प्राथमिक विद्यालय केवाल अपने सुंदरता और स्वच्छता के लिए अलग पहचान कायम किया है। 22 मार्च 2026 बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विशिष्ट शिक्षक मोहम्मद नाजीम हुसैन को उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित व पुरुष्कृत किया जाएगा।
बता दें कि बिहार का यह विद्यालय जो अपने रूपरेखा और स्वच्छता से जिले के कारण सभी पदाधिकारी को अपनी तरफ आकर्षित किया है। महादलित बस्ती में संचालित महा दलित और दलित परिवार के बच्चों से भरा पड़ा है। विद्यालय बच्चों के साथ-साथ सुंदर फूल और विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों से अच्छादित है महादलित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने वाले विद्यालय के शिक्षकों को विद्यालय प्रबंधन पर गर्व महसूस होता है।
सम्मान मिलने से खुशी पाने का श्रेय विद्यालय की शिक्षिका रंजना कुमारी ,शिक्षक दिनेश पासवान, रौशन कुमार,विशुनदेव राम, नीलम कुमारी टोला सेवक सुरेंद्र भुईया, रसोईया चिंता देवी, पूजा देवी का सहयोग रहा है। सम्मानित होने वालों में सिरदला उपरडीह पंचायत पल्स टू विद्यालय केंदुआ के प्रधान शिक्षक गुलाबचंद दास को भी चयनित किया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट