By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

20 जून : नवादा की मुख्य खबरें

Swatva
Last updated: June 20, 2024 10:31 am
By Swatva 556 Views
Share
4 Min Read
SHARE

अपहृत पुत्र की बरामदगी को ले विधवा मां का अनिश्चितकालीन धरना पर

नवादा : अपने जीगर के टुकड़े की बरामदगी को ले विधवा मां अपने परिजन के साथ अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गयी है। बुधवार को समाहरणालय स्थित रैन बसेरा में नगर थाना क्षेत्र के गोपल नगर मुहल्ला निवासी स्व अनिल कुमार की पत्नी स्नेहा भारती अपने परिजन के साथ भ्रष्ट दारोगा रमेश कुमार मेरा बेटा को वापस करो का वैनर लगाकर धरना पर बैठी। धरना पर बैठी स्नेहा ने बताया कि 13 जून 2023 से मेरा बेटा अनुराग कुमार लापता है।

Contents
अपहृत पुत्र की बरामदगी को ले विधवा मां का अनिश्चितकालीन धरना परशराब के नशे में धुत्त व्यक्ति की मौत26 जून से 28 जून 2024 तक ऋण वसूली का लगेगा कैम्प
- Advertisement -

इस संबंध में महिला के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या-902/23 दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि एक साल के अवधि में मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी तथा एसपी से कई बार मिलकर बेटा की सकुशल बरामदगी को लेकर गुहार लगा चुकी हूं, लेकिन आज तक मेरी अर्जी पर किसी ने विचार नहीं किया, जिसके कारण आज तक मेरा बेटा लापता है।

उन्होंने केस के अनुसंधानकर्ता नगर थाना के एसआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा बेटा का अपहरणा दारोगा रमेश कुमार करवाया है। पीड़िता ने कहा कि जब तक मेरे बेटे की सकुशल बरामदगी नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।

शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति की मौत

नवादा : शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति क़ी चलते -चलते गिर जाने से मौत हो गयी। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने पुलिस जीप में उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। मृतक की पहचान नगर के पोस्टमार्टम रोड स्थित उमा साउंड के प्रोपराइटर के रूप में किया गया है।

- Advertisement -

बताया गया है कि मृतक 55 वर्षीय जंगली के नाम से जाने जाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह शराब के नशे में धुत्त था और वह टगते हुए चल रहा था। अचानक सर्किट हाउस टाउन ढाबा के पास नाले के समीप गिर गया ,जिससे उसकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों के द्वारा नगर थाने की पुलिस क़ो फोनकर सूचना दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने पुलिस जीप पर लादकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया और परिजन क़ो घटना की सूचना दिया। इस बाबत पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

26 जून से 28 जून 2024 तक ऋण वसूली का लगेगा कैम्प

नवादा : जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी विवेक केसरी ने बताया कि अल्पसंख्यक ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन एवं शिक्षा ऋण योजना अन्तर्गत वितरित ऋण की राशि की वसूली में तेजी लाने, ऋणियों को ऋण वापसी हेतु सुविधा उपलब्ध कराने एवं ससमय लोन राशि चुकाने हेतु उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में दिनांक 26.06.2024 से दिनांक 28.06.2024 तक ऋण वसूली कैम्प का आयोजन किया जायेगा।

- Advertisement -

ऋणियों को स्पष्ट रूप से सचेत किया जाता है कि अपना ऋण ससमय जमा करें। समय पर ऋण नहीं चुकाने पर बकाया राशि पर ब्याज एवं दण्ड-ब्याज देना होगा। इसके अतिरिक्त संबंधित बकायेदार के विरूद्ध दीवानी एवं फौजदारी मुकदमा भी दायर किया जा सकता है।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: 20 जून : नवादा की मुख्य खबरें, Nawada news, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट

पटना से सटे मोकामा इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने…

By Swatva
बिहारी समाज

हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जमुई, 18 मार्च 2026: गौशाला परिसर, पुरानी बाजार में डॉ. केशव बलिराम…

By Swatva
बिहारी समाज

मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी

नवादा : आईटीआई मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम नीतीश…

By Swatva
बिहारी समाज

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत

पटना : राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के बीच आज राजधानी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?