By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पानी के लिए मचा हाहाकार, दो बूंद पानी के लिए तरस रहा गांव, हर घर नल का जल हो गया बेकार

Swatva
Last updated: June 12, 2024 12:50 pm
By Swatva 442 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : सूरज की तपीश के साथ ही जिले में जल संकट गहराने लगा है। कहते हैं जल ही जीवन है। इंसान कुछ दिन खाना के बिना रह सकता है, लेकिन पानी के बिना उसका जीवन संभव नहीं है। पानी की कमी अगर रेगिस्तानी क्षेत्र में हो तो यह और भी गंभीर प्रश्न बन जाता है।

- Advertisement -

जिले के पकरीबरावां प्रखंड के असमा गांव के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के दिनों में लू के गर्म थपेड़ों के साथ-साथ पानी की कमी की दोहरी मार से लोगों को जूझना पड़ रहा है। जिले के पकरीबरवा प्रखंड के असमा गांव वार्ड 1 के यादव टोला में पानी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। यह समस्या केवल इंसानों तक ही सीमित नहीं है बल्कि जानवरों विशेषकर पालतू मवेशियों को भी इस प्रकार की समस्या से गुज़रना पड़ रहा है, जिसकी कमी की वजह से कई बार जानवरों की मौत तक हो जाती है।

स्थानीय लोगों को आज भी इस समस्या के स्थायी समाधान की तलाश है। बताया जाता है कि 500 से अधिक आबादी वाले इस गांव में हर घर नल का जल की सुविधा तो है लेकिन हर घर में लगे नल से जल शोभा की वस्तु बनी हुई है। ग्रामीण गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर लगे 2 चापाकल से पानी लाकर अपना और जानवरों का प्यास को बुझा रहे हैं।ग्रामीण विकास कुमार ने बताया कि नल-जल में लगे समरसेवल स्टार्टर स्टेबलाइजर में तकनीकी प्रॉब्लम के वजह से गांव के लोग पिछले 6 माह से पानी के लिए तरस रहे हैं। गांव में लगे दो चापाकाल से गांव के 500 लोग और 200 जानवर अपनी अपनी प्यास को बुझा रहे हैं।

बता दें कि गांव में यह समस्या आज की नहीं है बल्कि पिछले 6 माह से गांव वाले पानी की इस समस्या से जूझ रहे हैं। विकास कहते हैं कि इस समस्या के समाधान के लिए गांव वालों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और पीएचडी विभाग नवादा से शिकायत की लेकिन विभाग इसके समाधान के लिए बहुत अधिक गंभीर प्रयास करते नज़र नहीं आया, जिसकी वजह से गांव वाले पिछले 6 माह से पानी के लिए तरस रहे हैं । गांव की महिलाएं गांव में लगे 2 चापाकलों से पानी भरते हैं और अपने घर की आवश्यकता को पूरा करते हैं।

- Advertisement -

ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की इस समस्या पर कई बार गांव के लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और पीएचडी विभाग से शिकायत की लेकिन परिणाम कुछ भी नहीं निकला। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या असमा गांव के लोगों को इसी प्रकार पानी की समस्या से जूझते रहना पड़ेगा? आखिर कौन है जो इसके लिए ज़िम्मेदार है? क्या स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का यह फ़र्ज़ नहीं बनता है कि वह इस समस्या को गंभीरता से लें और इसे हल करने का प्रयास करें ताकि इस गांव का इंसान और जानवर पानी जैसी समस्या के लिए न तरसे।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, Nawada news, नवादा, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva

इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू

नवादा : सदर अनुमंडल में कुल 28 केंद्रों पर संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक(सैद्धान्तिक)…

By Swatva

योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 

- खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव ने मांगा जबाव नवादा :…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?