By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

09 मई : अरवल की मुख्य खबरें

Swatva
Last updated: May 9, 2024 10:31 pm
By Swatva 352 Views
Share
7 Min Read
Arwal arwal-news
SHARE

शहीद सिपाही के आश्रितों को बैंक खातों में राशि किया गया हस्तनांतरण

अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह द्वारा गोपालगंज में कार्यरत शहीद सिपाही/290 दिग्ग्वजय कुमार, पिता राजदेव सिन्हा, ग्राम इंटवाँ, पो० रामपुर चौरम, थाना रामपुर चौरम्, प्रखण्ड अरवल, जिला-अरवल के आश्रितों से मुलाकात की गई एवं सहानुभूति प्रकट की गई।

Contents
शहीद सिपाही के आश्रितों को बैंक खातों में राशि किया गया हस्तनांतरणप्रवासी मतदाताओं को मतदान में भाग लेने के लिए नियंत्रण कक्ष से किया जा रहा आमंत्रितव्यय प्रेक्षक ने समीक्षा बैठक के दौरान दिया आवश्यक दिशा निर्देशअज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जयुवक ने चचेरी भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
- Advertisement -

शहीद सिपाही की मृत्यु गोपालगंज जिला से निर्वाचन ड्यूटी हेतु सुपौल जाने के क्रम में हो गई थी। शहीद सिपाही को मिलने वाले अनुग्रह राशि के अंतर्गत 15 लाख रूपये की स्वीकृति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, बिहार सरकार के द्वारा प्रदान की गई थी जिसका हस्तांतरण आज ही शहीद सिपाही के आश्रित के बैंक खाता में कर दी गई है। इस क्रम में जिला पदाधिकारी अरवल द्वारा शहीद सिपाही के आश्रितों को सांत्वना दी गई साथ ही यह भी आश्वस्त किया गया कि किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन अरवल आपके सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

प्रवासी मतदाताओं को मतदान में भाग लेने के लिए नियंत्रण कक्ष से किया जा रहा आमंत्रित

अरवल – जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा स्वीप कोषांग के सभी पदाधिकारियों, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों, सभी अंचलाधिकारियों, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं सभी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सेक्टर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को समन्वय स्थापित कर क्षेत्र भ्रमण करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा शिक्षकों को स्वीप गतिविधि कराने का निदेश दिया गया। प्रवासी व्यक्तियों को प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष से कॉल कर मतदान करने हेतु आमंत्रित करने का निदेश दिया गया। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को फॉर्म 12डी वितरित करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को वोटर इनफॉरमेशन स्लिप एवं वोटर गाइड वितरण का निरीक्षण करने हेतु निदेशित किया गया। थाने की गाडी एवं चौकीदार के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार कराने का निदेश दिया गया।

- Advertisement -

व्यय प्रेक्षक ने समीक्षा बैठक के दौरान दिया आवश्यक दिशा निर्देश

अरवल – व्यय प्रेक्षक, रवि कुमार 36-जहानाबाद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष अस्वल में व्यय अनुश्रवण कोषाग की प्रथम समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान व्यय अनुश्रवण विभिन्न समूहों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान उनके द्वारा कोषांग के विभिन्न कार्यों का जायजा लिया गया एवं जरूरी निदेश संबंधित कोषांग के अंतर्गत गठित समूहो, वर्गों को दिया गया।

उनके द्वारा कोषांग के सभी पदाधिकारी व कर्मी को निर्देशित किया गया कि जिस क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण करें उस क्षेत्र का वीडियोग्राफी व फोटो अच्छे ढंग से संकलित करें ताकि व्यय की गणना एवं समीक्षा बेहतर तरीके से की जा सके। इसके साथ ही उनके द्वारा बैंक के प्रतिनिधियों एवं आयकर विभाग को समन्वय स्थापित कर कोषांग से जुड़े कार्यों को निष्पादित करने के लिए निदेशित किया गया।

- Advertisement -

इस क्रम में उनके द्वारा कोषाग से जुड़े एस एस टी एवं एफ एस टी को भी जरूरी निदेश दिया गया। उनके द्वारा मद्यनिषेध व उत्पाद से संबंधित तैयारियों का भी जायजा लिया गया एवं पिछले लोकसभा चुनाव से संबंधित डाटा का आकलन करते हुए जरूरी निदेश दिया गया। उनके द्वारा जिले में स्वच्छ व निष्पक्ष चुनाव को लेकर बनाये गये चेक पोस्ट के बारे में भी समीक्षा की गई एवं बताया गया कि जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या में और वृद्धि की जा सकती है।

इसके पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अरवल के द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी के साथ अन्य उपस्थित रहे।

अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

करपी,अरवल : थाना मुख्यालय निवासी सत्येंद्र साव के बंद पड़े मकान को चोरों ने मंगलवार की रात तीस हजार रुपए नगद, सोने चांदी के जेवर, कपड़ा यहां तक की खाद्य सामग्री भी लेकर कर फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब गृह स्वामी वापस अपने घर लौटे तो चोरी की जानकारी मिली।

इन्होंने इस संबंध में थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है ।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सत्येंद्र साव का ससुराल करपी में ही है। उनके ससुर बीमार रहते थे। पत्नी के साथ सभी परिवार रात्रि के समय ससुराल में सोने चले जाते थे तथा सुबह में वापस लौटकर घर पहुंचते थे।

इसी बीच रात्रि के समय चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। थाना अध्यक्ष उमेश राम ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही गहन अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। गया एवं अरवल से डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई है। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस घटना में लिफ्त चोरों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

युवक ने चचेरी भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

करपी,अरवल : थाना क्षेत्र के अजीत कुमार नामक युवक ने अपनी चचेरी भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता भाभी के द्वारा करपी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अपने पड़ोसी महिला के साथ भाभी का रिश्ता बनकर रहता था।

पीड़िता के पति चालक का काम करते हैं। घर में अकेला देख आरोपी मकान में प्रवेश कर गया तथा भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बेटा के द्वारा शोरगुल मचाए जाने के बाद युवक मकान से निकलकर भाग खड़ा हुआ। पीड़िता ने करपी थाने में पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया।

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

TAGGED: 09 मई : अरवल की मुख्य खबरें
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

22 संगीन मामलों का कुख्यात आरोपी राजीव गोप गिरफ्तार, मोकामा पुलिस को बड़ी सफलता

पटना : पटना जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या,…

By Swatva
पप्पू यादव, फेसबुक लाइव, Z+ सिक्योरिटी, खुद को धमकी, पारा हाई, CBI से जांच, इस्तीफा दे दूंगा
लेटेस्ट न्यूज़

NEET छात्रा मौत मामला : सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा, नर्स का ऑडियो जारी कर उठाए सवाल

पटना/पूर्णिया : नीट (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?