By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

नई पीढ़ी का रोजगार साइबर ठगी, अड्डों की कोई कमी नहीं

Swatva
Last updated: April 30, 2024 4:55 pm
By Swatva 799 Views
Share
4 Min Read
SHARE

साइबर ठगी :- रक्तबीज की तरह उग रहे अड्डे

- Advertisement -

नवादा : समाजशास्त्रियों का मानना है कि जिले के भटके लोगों में अपराध विरासती कुसंस्कार की तरह घुसा हुआ है। काल और परिस्थिति के अनुरूप अपराध का तरीका बदलता रहता है। जिले की आपराधिक गतिविधियों की गहन जानकारी रखनेवालों के मुताबिक 2003 के दशक में वारिसलीगंज व आसपास का इलाका नशाखुरानी, ट्रेन में छीना-झपटी और लूट आदि के साथ सामूहिक नरसंहार के लिए बदनाम था।

2004 में स्मार्ट फोन आया तब अपराध की शैली बदल गयी। नयी पीढ़ी का दिमाग साइबर क्राइम में खपने लग गया। शुरुआत 2008 में मोबाइल फोन से बैलेंस की चोरी से हुई। धंधेबाजों द्वारा लोगों से सौ रुपया लेकर 200 से 300 रुपये तक के बैलेंस दिये जाते थे।

साइबर क्राइम के अदृश्य अड्डे

- Advertisement -

हालात ऐसे थे कि अच्छे-अच्छे लोग भी आधे में दोगुना बैलेंस या रिचार्ज कराने लग गये थे। धंधेबाजों को खूब कमाई होने लगी थी। देखते-देखते जामताड़ा बन गया वारिसलीगंज का इलाका वारिसलीगंज इलाका साइबर क्राइम के अदृश्य अड्डे के रूप में चर्चित हो गया। हालात यह कि हर दूसरे-तीसरे दिन देश के विभिन्न राज्यों के अलग-अलग हिस्से से पुलिस ऑनलाइन ठगी का सुराग तलाशने पहुंचने लगी।

देश में कहीं भी इस तरह का कोई मामला सामने आता, तो पुलिस और जांच एजेंसियों का रुख खुद-ब-खुद वारिसलीगंज की ओर हो जाता । इसलिए कि ऐसे अधिकतर मामले वहीं के धंधेबाजों से जुड़े होतेेे हैं। धीरे-धीरे ठगी के बदले तौर-तरीके सेे युक्त ऐसे अनेक अड्डे उग गये हैं।

- Advertisement -

वारिसलीगंज इलाका का कई गांव बन गयाभूमिगत प्रशिक्षण केन्द्र

वारिसलीगंज इलाके में साइबर क्राइम के कई भूमिगत ट्रेनिंग सेंटर संचालित हैं। कुछ लोग इसे ‘साइबर क्राइम का विश्वविद्यालय’ मानते हैं। ट्रेनिंग सेंटर पर शातिर प्रशिक्षकों द्वारा सात दिनों से लेकर एक माह तक ऑनलाइन ठगी के गुर सिखाये जाते हैं। बिहार के ही नहीं, देश के अन्य शहरों से बगैर किसी मेहनत के कम समय में अधिकाधिक धन पाने की लालसा लिये गुमराह बेरोजगार युवक प्रशिक्षण पाने आते हैं।

परिणामतः जामताड़ा ,करमाटांड़ व वारिसलीगंज के बाद देश के अन्य हिस्सों में भी साइबर क्राइम के कई छोटे-बड़े अड्डे अस्तित्व में आ गये हैं। दीर्घकाल तक सफेद दाग मिटाने के गोरखधंधे को लेकर सुर्खियों में रहे जिले का कतरीसराय भी इस अपराध का बहुत बड़ा अड्डा बन गया है। आसपास के जिलों में भी इसका तेजी से फैलाव हो रहा है।

ठग विद्या आधारित समृद्धि

स्थानीय लोगों की मानें तो वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों के घर-घर में इस क्राइम के प्रशिक्षक हैं। पड़ोस के काशीचक, पकरीबरांवा व रोह थाना क्षेत्र के भी दर्जनाधिक गांवों की चर्चा इस रूप में होती है। हालांकि, ऐसे तमाम गांवों में ईमानदारी और मेहनत की कमाई से जीवन यापन करने वाले लोग भी खूब हैं। ऐसी हरकतों से उनका दूर-दूर तक कोई वास्ता-रिश्ता नहीं है।

ठग विद्या आधारित समृद्धि की मुस्कुराहट चतुर्दिक फैली हुई है। ऐसे अपराधियों से निपटना पुलिस के लिये असंभव नहीं तो कठिन अवश्य साबित हो रहा है। सोमवार को दो लाख रुपये नकदी के साथ चार की गिरफ्तारी इसके ज्वलंत उदाहरण हैं।

नवादा से भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: cyber crime, Nawada cyber crime, रोजगार, साइबर ठगी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

22 संगीन मामलों का कुख्यात आरोपी राजीव गोप गिरफ्तार, मोकामा पुलिस को बड़ी सफलता

पटना : पटना जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या,…

By Swatva
पप्पू यादव, फेसबुक लाइव, Z+ सिक्योरिटी, खुद को धमकी, पारा हाई, CBI से जांच, इस्तीफा दे दूंगा
लेटेस्ट न्यूज़

NEET छात्रा मौत मामला : सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा, नर्स का ऑडियो जारी कर उठाए सवाल

पटना/पूर्णिया : नीट (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?