By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले मुंबई में खरीदी बाइक, रैपिडो राइडर बन बेगूसराय के ऋतिक ने की रेकी

Amit Dubey
Last updated: October 23, 2026 1:53 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
4 Min Read
टाइगर श्रॉफ, हमला, ऋतिक, बेगूसराय, मुंबई, बाइक, रैपिडो राइडर, रेकी
SHARE

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस सिलसिले में गिरफ्तार बेगूसराय के आरोपी रितिक के बारे में यह नई जानकारी सामने आई है कि उसने इस कांड को अंजाम देने से ठीक 10 दिन पूर्व एक पुरानी पल्सर बाइक खरीदी थी। ऋतिक ने मुंबई में जीवन यापन के लिए सेकेंड हैंड पल्सर बाइक 40 हजार रुपये में ली थी। इसके लिए उसके माता-पिता ने 60 हजार रुपए भेजे थे। इसी बाइक से ऋतिक मुंबई में रैपिडो राइडर कैब चलाता था। यह भी पता चला कि ऋतिक रैपिडो राइडर की आड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बतौर स्लीपर ऑपरेटिव काम कर रहा था। सूत्रों के अनुसार, रैपिडो राइडर बनकर ऋतिक बॉलीवुड सितारों की रेकी कर रहा था। वो लॉरेंस गैंग को पॉश इलाकों के वीडियो भेजता था।

Contents
बेगूसराय में मां-बाप ने बेगुनाह बतायारैपिडो राइडर बन कर करता था रेकीमुंबई में एक साल थे एक्टिव था ऋतिक
- Advertisement -

बेगूसराय में मां-बाप ने बेगुनाह बताया

सूत्रों ने यह भी बताया कि मुंबई में बेगूसराय का ऋतिक पिछले करीब एक साल से एक्टिव था। वो पुलिस के रडार पर आने से बचने के लिए या फिर उसपर किसी को शक नहीं हो, रैपिडो राइडर बनकर हस्तियों की सुरक्षा की जानकारी जुटा रहा था। गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के आरोप में कोटा से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला ऋतिक भी एक है। इधर बेगूसराय के पिपरा चौक पर एक छोटी सी दुकान चलाने वाले ऋतिक के माता—पिता का कहना है कि उनका बेटा बेकसूर है। उन्होंने बताया कि ऋतिक ने जिससे पल्सर बाइक खरीदी थी, उन दो भाइयों में विवाद था जिसके चलते उन्होंने उसे बाइक बेची। घटना वाले दिन ऋतिक से किसी ने उसकी बाइक भाड़े पर ली थी और उसी ने इस कांड को अंजाम दिया।

रैपिडो राइडर बन कर करता था रेकी

सूत्रों के अनुसार किसी को कोई शक न हो इस चलते मुंबई में घूमने के लिए ऋतिक रैपिडो राइडर होने का दिखावा करता था। अपने काम की आड़ में, वह उन पॉश इलाकों में रेकी करता था जहां बॉलीवुड हस्तियां रहती हैं। सूत्रों ने बताया कि उसने इन जगहों के वीडियो रिकॉर्ड किए थे और उन्हें लॉरेंस गैंग के सदस्यों को भेजा था। अंधेरी पूर्व में एक किराए के मकान में शिफ्ट होने से पहले, ऋतिक ने जुहू और गोरेगांव में कई महीने बिताए थे। पता चला कि जुहू में रहने के दौरान उसने स्थानीय पते का उपयोग करके आधार कार्ड बनवाया था। जांचकर्ताओं को शक है कि डिलीवरी एजेंट और बाइक-टैक्सी राइडर के रूप में काम करने से उसे मशहूर हस्तियों, उनकी दिनचर्या और उनके आवास के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हुए बेरोकटोक घूमने का मौका मिला।

मुंबई में एक साल थे एक्टिव था ऋतिक

इधर ऋतिक के अलावा इस मामले में रेहान और फूल सिंह नाम के दो आरोपी भी कोटा से गिरफ्तार किया गया है जो हरियाणा के रहने वाले हैं। यह बात भी सामने आई है कि ऋतिक पिछले एक साल से मुंबई में एक्टिव था और उसे अपना खर्च चलाने तथा मुंबई में रहने के लिए पैसे मिल रहे थे। उसे भविष्य में एक बड़ा काम सौंपने और इसके साथ ही बड़ी रकम कमाने का मौका देने का आश्वासन दिया गया था। जांचकर्ता अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की साजिश में उसकी कथित भूमिका उस आश्वासन से जुड़ी थी या नहीं। फिलहाल मुंबई पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -
TAGGED: ऋतिक, टाइगर श्रॉफ, बाइक, बेगूसराय, मुंबई, रेकी, रैपिडो राइडर, हमला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

MLC, चुनाव, RJD, उम्मीदवार, पटना, छापा, तेजस्वी, भड़के
MLC चुनाव से ठीक पहले RJD उम्मीदवार के घर छापा, तेजस्वी भड़के
चुनाव देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
गया, दारोगा, बेटा, हत्या, एनकाउंटर, दो आरोपी, दबोचा
गया में दारोगा के बेटे की हत्या करने वालों का एनकाउंटर, दो को पुलिस ने दबोचा
अपराध बिहारी समाज
MLC, चुनाव, वोटिंग, शिक्षक सीट, तेज मतदान, स्नातक, स्लो वोटिंग, नीतीश, अनंत, नीरज
MLC चुनाव की शिक्षक सीटों पर तेज तो स्नातक पर स्लो वोटिंग, नीतीश ने लिया फीडबैक
चुनाव देश-विदेश राजनीति राजपाट
बाढ़ एनटीपीसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा महोत्सव, कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

MLC, चुनाव, RJD, उम्मीदवार, पटना, छापा, तेजस्वी, भड़के
MLC चुनाव से ठीक पहले RJD उम्मीदवार के घर छापा, तेजस्वी भड़के
चुनाव देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
गया, दारोगा, बेटा, हत्या, एनकाउंटर, दो आरोपी, दबोचा
गया में दारोगा के बेटे की हत्या करने वालों का एनकाउंटर, दो को पुलिस ने दबोचा
अपराध बिहारी समाज
MLC, चुनाव, वोटिंग, शिक्षक सीट, तेज मतदान, स्नातक, स्लो वोटिंग, नीतीश, अनंत, नीरज
MLC चुनाव की शिक्षक सीटों पर तेज तो स्नातक पर स्लो वोटिंग, नीतीश ने लिया फीडबैक
चुनाव देश-विदेश राजनीति राजपाट
बाढ़ एनटीपीसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा महोत्सव, कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
MLC, चुनाव, RJD, उम्मीदवार, पटना, छापा, तेजस्वी, भड़के
चुनाव

MLC चुनाव से ठीक पहले RJD उम्मीदवार के घर छापा, तेजस्वी भड़के

बिहार विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर आज…

By Amit Dubey
गया, दारोगा, बेटा, हत्या, एनकाउंटर, दो आरोपी, दबोचा
अपराध

गया में दारोगा के बेटे की हत्या करने वालों का एनकाउंटर, दो को पुलिस ने दबोचा

गया मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में दरोगा के दो बेटों…

By Amit Dubey
MLC, चुनाव, वोटिंग, शिक्षक सीट, तेज मतदान, स्नातक, स्लो वोटिंग, नीतीश, अनंत, नीरज
चुनाव

MLC चुनाव की शिक्षक सीटों पर तेज तो स्नातक पर स्लो वोटिंग, नीतीश ने लिया फीडबैक

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए आज शुक्रवार सुबह…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

बाढ़ एनटीपीसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा महोत्सव, कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

पटना/बाढ़ : बाढ़ एनटीपीसी में नवरात्रि महोत्सव एवं दशहरा का पर्व उत्साह,…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?