By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
मंथन

सिद्धाश्रम विष्णु की तपोभूमि वामन की जन्मभूमि

Rakesh Pravir
Last updated: October 10, 2026 3:29 pm
By Rakesh Pravir 1 View
Share
14 Min Read
SHARE

ओम अग्निमिडे पुरोहितम यज्ञस्य देवमृत्वीजम् होतारम् रत्नधातमम। वेद की यह प्रथम ऋचा का भाव यह है कि परमात्मा ने अपनी आहुति देकर इस सृष्टि को पैदा किया। सिद्धाश्रम बक्सर की परंपरा वेद की प्रथम ऋचा की साक्षी है। स्वयं विष्णु ने हजारों वर्ष तक कठिन तपस्या कर इसे सिद्धाश्रम की संज्ञा दी। बाद में ऋषि कश्यप व अदिति के पुत्र के रूप में स्वयं विष्णु का वामन देव के रूप में प्रथम मनुज अवतार हुआ।

Contents
पहली बार मानव रूप में अवतारअवतार का मुख्य कारणतीन पग भूमि की लीलावाल्मीकि रामायण में वामन अवतार का वर्णन
- Advertisement -

भगवान वामन देव जी की अवतार-भूमि ‘सिद्धाश्रम’ एक बार फिर चर्चा में है। दशकों के संघर्ष के बाद भगवान वामन देव जी का सिद्धाश्रम (बक्सर) स्थित मंदिर जेल के बंधन से मुक्त हुआ है। ब्रिटिश-काल से ही यह मंदिर जेल में कैद था। 500 वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद जहां अयोध्या में प्रभु श्रीराम के जन्मभूमि मंदिर का भव्य और नव्य निर्माण संभव हो पाया है, वहीं अब बिहार की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के सद्प्रयास से यह उम्मीद जगी है कि मानव-रूप में भगवान विष्णु का पहला अवतार ‘वामन देव’ का मंदिर भी अपने प्राचीन गौरव को प्राप्त करेगा।

भगवान वामन देव जी का मंदिर किसी अपराध के कारण नहीं, बल्कि ब्रिटिश शासनकाल में बक्सर सेंट्रल जेल के निर्माण के दौरान परिसर की सीमा तय होने के कारण जेल के अंदर आ गया था। ऐतिहासिक तथ्य है कि ब्रिटिश काल में जब बक्सर में सेंट्रल जेल बनाई गई, तब प्राचीन सिद्धाश्रम (वामनाश्रम) क्षेत्र और भगवान वामन देव जी का मंदिर भी जेल की चारदीवारी के दायरे में आ गया। मंदिर के जेल परिसर में होने के कारण आम श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए जेल मैनुअल और सुरक्षा पाबंदियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय श्रद्धालुओं के दशकों के संघर्ष के उपरांत इसी साल जुलाई 2026 में बिहार की सम्राट सरकार की कैबिनेट ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए भगवान वामन मंदिर को जेल परिसर से अलग करने की मंजूरी दे दी और इसके लिए जमीन भी अलग कर दी गई है।

धार्मिक मान्यताओं और पुराणों के अनुसार, बक्सर भगवान विष्णु के पांचवें अवतार ‘भगवान वामन’ की मुख्य जन्मस्थली और कर्मभूमि रहा है। श्रीमद भागवत महापुराण के अष्टम स्कंध में भी इस पावन भूमि का विशेष उल्लेख मिलता है। वाल्मीकि रामायण के अनेकश्लोकों में सिद्धाश्रम और भगवान वामन देव के अवतार की कथा का वर्णन मिलता है।

- Advertisement -

पहली बार मानव रूप में अवतार

भगवान वामन के बक्सर से जुड़े पौराणिक महत्व और सिद्धाश्रम (वामनाश्रम) में अवतरण का महत्व अनेक तथ्यों से पुष्ट होता है। भगवान विष्णु जी के पहले चार अवतार (मत्स्य, कूर्म, वराह, नृसिंह) पशु या अर्ध-मानव रूप में थे। भगवान वामन विष्णु जी के पहले ऐसे अवतार थे जो पूर्णतः मानव रूप (बौने ब्राह्मण बालक) में प्रकट हुए। विभिन्न शास्त्रीय आख्यानों व ग्रन्थों के अनुसार त्रेतायुग के प्रारंभ में बक्सर में गंगा नदी के तट पर स्थित सिद्धाश्रम में माता अदिति और महर्षि कश्यप के घर इनका जन्म हुआ था। इसी कारण बक्सर को ‘वामनाश्रम’ भी कहा जाता है।

- Advertisement -

अवतार का मुख्य कारण

असुर राज महाबलि ने अपनी शक्ति से तीनों लोकों और देवताओं के स्वर्ग पर अधिकार कर लिया था। इससे ब्रह्मांड की पूरी सृष्टि असंतुलित हो गई थी। देवताओं के सारे अधिकारों का हरण हो गया था। देवताओं में हा-हाकार मचा हुआ था। आसुरी प्रवृति के बढ़ने से चराचर में कोहराम की स्थिति थी। ऐवे में देवताओं के कष्ट को दूर करने और ब्रह्मांड का संतुलन बहाल करने के लिए भगवान विष्णु ने बक्सर की इसी धरती पर बटुक (बालक) वामन के रूप में जन्म लिया।

तीन पग भूमि की लीला

बक्सर की धरती पर यज्ञोपवीत संस्कार के बाद भगवान वामन राजा बलि की यज्ञशाला में पहुंचे। महादानी होने के अहंकार में चूर राजा बलि से उन्होंने केवल तीन पग (कदम) भूमि दान में मांगी। असूर राजा बलि की स्वीकृति के बाद राजा बलि को संकल्प का जल हाथ में लेते ही भगवान ने विराट रूप (त्रिविक्रम) का विशाल रूप धारण कर लिया। उन्होंने एक पग में पूरी धरती और पाताल, तथा दूसरे पग में स्वर्ग लोक को नाप दिया। तीसरे पग के लिए जगह न बचने पर दानी राजा बलि ने अपना सिर आगे कर दिया, जिससे खुश होकर भगवान ने उन्हें सुतल लोक का राजा बना दिया।

वाल्मीकि रामायण में वामन अवतार का वर्णन

महर्षि विश्वामित्रका श्रीरामसे सिद्धाश्रमका पूर्ववृत्तान्त बताना और उन दोनों भाइयोंके साथ अपने आश्रमपर पहुँचकर पूजित होने के प्रसंग में वाल्मीकि रामायण के एकोनत्रिंशः सर्ग में वामन देव के अवतार की विस्तृत कथा का वर्णन किया गया है।

अथ तस्याप्रमेयस्य वचनं परिपृच्छतः।
विश्वामित्रो महातेजा व्याख्यातुमुपचक्रमे ।। 1 ।।

अपरिमित प्रभावशाली भगवान् श्रीरामका वचन सुनकर महातेजस्वी विश्वामित्रने उनके प्रश्नका उत्तर देना आरम्भ किया-

इह राम महाबाहो विष्णुर्देवनमस्कृतः।
वर्षाणि सुबहूनीह तथा युगशतानि च ।। 2 ।।
तपश्चरणयोगार्थमुवास सुमहातपाः।
एष पूर्वाश्रमो राम वामनस्य महात्मनः ।। 3 ।।

महाबाहु श्रीराम पूर्वकालमें यहाँ देववन्दित भगवान विष्णुने बहुत वर्षों एवं सौ युगोंतक तपस्याके लिए निवास किया था। उन्होंने यहाँ बहुत बड़ी तपस्या की थी। यह स्थान महात्मा वामनका- वामन अवतार धारण करनेको उद्यत हुए श्रीविष्णुका अवतार ग्रहणसे पूर्व उनका ही आश्रम था।

सिद्धाश्रम इति ख्यातः सिद्धो ह्यात्र महातपाः।
एतस्मन्न्ेव काले तु राजा वैरोचनिर्बलिः।। 4।।

तदनन्तर महातेजस्वी भगवान् विष्णु अदितिदेवीके गर्भसे प्रकट हुए और वामनरूप धारण करके विरोचनकुमार बलि के पास गए।

निर्जित्य दैवतगणान् सेन्द्रान् सहमरुद्गणान्।
कारयामास तद्राज्यं त्रिषु लोकेषु विश्रुतः ।। 5 ।।

इसकी सिद्धाश्रमके नामसे प्रसिद्धि थी, क्योंकियहाँ महातपस्वी विष्णुको सिद्धि प्राप्त हुई थी। जब वे तपस्या करते थे, उसी समय विरोचनकुमार राजा बलिने इन्द्र और मरुद्गणोंसहित समस्त देवताओंको पराजित करके उनका राज्य अपने अधिकारमें कर लिया था। वे तीनों लोकोंमें विख्यात हो गये थे।

यज्ञं चकार सुमहानसुरेन्द्रो महाबलः।
बलेस्तु यजमानस्य देवाः साग्निपुरोगमाः।
समागम्य स्वयं चौव विष्णुमूचुरिहाश्रमे ।। 6 ।।

उन महाबली महान् असुरराजने एक यज्ञका आयोजन किया। उधर बलि यज्ञमें लगे हुए थे, इधर अग्नि आदि देवता स्वयं इस आश्रममें पधारकर भगवान् विष्णुसे बोले –

बलिर्वैरोचनिर्विष्णो यजते यज्ञमुत्तमम्।
असमाप्तव्रते तस्मिन् स्वकार्यमभिपद्यताम् ।। 7।।

 

सर्वव्यापी परमेश्वर ! विरोचनकुमार बलि एक उत्तम यज्ञका अनुष्ठान कर रहे हैं। उनका वह यज्ञ-सम्बन्धी नियम पूर्ण होनेसे पहले ही हमें अपना कार्य सिद्ध कर लेना चाहिये।

ये चौनमभिवर्तन्ते याचितार इतस्ततः।
यच्च यत्र यथावच्च सर्वं तेभ्यः प्रयच्छति ।। 8।।

इस समय जो भी याचक इधर-उधरसे आकर उनके यहाँ याचनाके लिये उपस्थित होते हैं, वे गो, भूमि और सुवर्ण आदि सम्पत्तियोंमेंसे जिस वस्तुको भी लेना चाहते हैं, उनको वे सारी वस्तुएँ राजा बलि यथावत रूपसे अर्पित करते हैं।

स त्वं सुरहितार्थाय मायायोगमुपाश्रितः।
वामनत्वं गतो विष्णो कुरु कल्याणमुत्तमम्।। 9 ।।

अतः विष्णो ! आप देवताओंके हितके लिये अपनी योगमायाका आश्रय ले वामनरूप धारण करके उस यज्ञमें जाइये और हमारा उत्तम कल्याण-साधन कीजिये।

एतस्मिन्नन्तरे राम कश्यपोऽग्निसमप्रभः।
अदित्या सहितो राम दीप्यमान इवौजसा ।। 10 ।।
देवीसहायो भगवान् दिव्यं वर्षसहस्त्रकम्।
व्रतं समाप्य वरदं तुष्टाव मधुसूदनम् ।। 11 ।।

श्रीराम ! इसी समय अग्निके समान तेजस्वी महर्षि कश्यप धर्मपत्नी अदितिके साथ अपने तेजसे प्रकाशित होते हुए वहाँ आये। वे एक सहस्त्र दिव्य वर्षांतक चालू रहनेवाले महान् व्रतको अदितिदेवीके साथ ही समाप्त करके आये थे। उन्होंने वरदायक भगवान् मधुसूदनकी इस प्रकार स्तुति की-

तपोमयं तपोराशिं तपोमूर्ति तपात्मकम्।
तपसा त्वां सुतप्तेन पश्यामि पुरुषोत्तमम् ।। 12 ।।

भगवन! आप तपोमय हैं। तपस्याकी राशि हैं। तप आपका स्वरूप है। आप ज्ञानस्वरूप हैं। मैं भलीभाँति तपस्या करके उसके प्रभावसे आप पुरुषोत्तमका दर्शन कर रहा हूँ।

शरीरे तव पश्यामि जगत् सर्वमिदं प्रभो।
त्वमनादिरनिर्देश्यस्त्वामहं शरणं गतः ।। 13 ।।

‘प्रभो! मैं इस सारे जगत को आपके शरीरमें स्थित देखता हूँ। आप अनादि हैं। देश, काल और वस्तुकी सीमासे परे होनेके कारण आपका इदमित्थंरूपसे निर्देश नहीं किया जा सकता। मैं आपकी शरणमें आया हूँ।

तमुवाच हरिः प्रीतः कश्यपं गतकल्मषम।
वरं वरय भद्रं ते वराहोंऽसि मतो मम ।। 14 ।।

कश्यपजीके सारे पाप धुल गये थे। भगवान् श्रीहरिने अत्यन्त प्रसन्न होकर उनसे कहा-महर्षे ! तुम्हारा कल्याण हो। तुम अपनी इच्छाके अनुसार कोई वर माँगो, क्योंकि तुम मेरे विचार से वर पानेके योग्य हो।

तच्छ्रुत्वा वचनं तस्य मारीचः कश्यपोऽब्रवीत् ।
अदित्या देवतानां च मम चौवानुयाचितम् ।। 15 ।।
वरं वरद सुप्रीतो दातुमर्हसि सुव्रत।
पुत्रत्वं गच्छ भगवन्नदित्या मम चानघ ।। 16 ।।

भगवान का यह वचन सुनकर मरीचिनन्दन कश्यपने कहा-‘उत्तम व्रतका पालन करनेवाले वरदायक परमेश्वर ! सम्पूर्ण देवताओंकी, अदितिकी तथा मेरी भी आपसे एक ही बातके लिये बारम्बार याचना है। आप अत्यन्त प्रसन्न होकर मुझे वह एक ही वर प्रदान करें। भगवन् ! निष्पाप नारायणदेव! आप मेरे और अदिति के पुत्र हो जायें।

भ्राता भव यवीयांस्त्वं शक्रस्यासुरसूदन।
शोकार्तानां तु देवानां साहाय्यं कर्तुमर्हसि ।। 17 ।।

असुरसूदन ! आप इन्द्रके छोटे भाई हों और शोकसे पीड़ित हुए इन देवताओंकी सहायता करें।

अयं सिद्धाश्रमो नाम प्रसादात् ते भविष्यति।
सिद्धे कर्मणि देवेश उत्तिष्ठ भगवन्नितः ।। 18।।

‘देवेश्वर ! भगवन! आपकी कृपासे यह स्थान सिद्धाश्रमके नामसे विख्यात होगा। अब आपका तपरूप कार्य सिद्ध हो गया है। अतः यहाँसे उठिये।’

अथ विष्णुर्महातेजा अदित्यां समजायत।
वामनं रूपमास्थाय वैरोचनिमुपागमत् ।। 19 ।।

’तदनन्तर महातेजस्वी भगवान् विष्णु अदितिदेवीके गर्भसे प्रकट हुए और वामनरूप धारण करके विरोचनकुमार बलिके पास गये।

त्रीन् पदानध भिक्षित्वा प्रतिगृह्य च मेदिनीम।
आक्रम्य लोकाँलोकार्थी सर्वलोकहिते रतः ।। 20।।
महेन्द्राय पुनः प्रादान्नियम्य बलिमोजसा।
त्रैलोक्यं स महातेजाश्चक्रे शक्रवशं पुनः ।। 21 ।।

‘सम्पूर्ण लोकोंके हितमें तत्पर रहनेवाले भगवान् विष्णु बलिके अधिकारसे त्रिलोकी का राज्य ले लेना चाहते थे। अतः उन्होंने तीन पग भूमिके लिये याचना करके उनसे भूमिदान ग्रहण किया और तीनों लोकोंको अपने अधिकार में ले करके उन्हें पुनः देवराज इन्द्रको लौटा दिया। महातेजस्वी श्रीहरिने अपनी शक्तिसे बलिका निग्रह करके त्रिलोकी को पुनः इन्द्रके अधीन कर दिया।

तेनैव पूर्वमाक्रान्त आश्रमः श्रमनाशनः।
मयापि भक्त्या तस्यैव वामनस्योपभुज्यते ।। 22 ।।

उन्हीं भगवान ने पूर्वकालमें यहाँ निवास किया था। इसलिये यह आश्रम सब प्रकारके श्रम (दुःख शोक) का नाश करनेवाला है। उन्हीं भगवान् वामनमें भक्ति होनेके कारण मैं भी इस स्थानको अपने उपयोगमें लाता हूँ।

एनमाश्रममायान्ति राक्षसा विघ्नकारिणः।
अत्र ते पुरुषव्याघ्न हन्तव्या दुष्टचारिणः ।। 23 ।।

इसी आश्रमपर मेरे यज्ञमें विघ्न डालनेवाले राक्षस आते हैं। पुरुषसिंह ! यहीं तुम्हें उन दुराचारियोंका वध करना है।

अद्य गच्छामहे राम सिद्धाश्रममनुत्तमम्।
तदाश्रमपदं तात तवाप्येतद् यथा मम ।। 24 ।।

‘श्रीराम ! अब हमलोग उस परम उत्तम सिद्धाश्रममें पहुँच रहे हैं। तात! वह आश्रम जैसे मेरा है, वैसे ही तुम्हारा भी है।’

इत्युक्त्वा परमप्रीतो गृह्य रामं सलक्ष्मणम।
प्रविशन्नाश्रमपदं व्यरोचत महामुनिः ।
शशीव गतनीहारः पुनर्वसुसमन्वितः ।। 25 ।।

ऐसा कहकर महामुनिने बड़े प्रेमसे श्रीराम और लक्ष्मणके हाथ पकड़ लिये और उन दोनोंके साथ आश्रममें प्रवेश किया। उस समय पुनर्वसु नामक दो नक्षत्रोंके बीचमें स्थित तुषाररहित चन्द्रमाकी भाँति उनकी शोभा हुई।

तं दृष्ट्वा मुनयः सर्वे सिद्धाश्रमनिवासिनः।
उत्पत्योत्पत्य सहसा विश्वामित्रमपूजयन् ।। 26 ।।
यथार्ह चक्रिरे पूजां विश्वामित्राय धीमते।
तथैव राजपुत्राभ्यामकुर्वन्नतिथिक्रियाम् ।। 27 ।।

विश्वामित्रजीको आया देख सिद्धाश्रममें रहनेवाले सभी तपस्वी उछलते कूदते हुए सहसा उनके पास आये और सबने मिलकर उन बुद्धिमान् विश्वामित्रजीकी यथोचित पूजा की। इसी प्रकार उन्होंने उन दोनों राजकुमारों का भी अतिथि सत्कार किया।

मुहूर्तमथ विश्रान्तौ राजपुत्रावरिंदमौ।
प्राञ्जली मुनिशार्दूलमूचतू रघुनन्दनौ ।। 28 ।।

दो घड़ीतक विश्राम करनेके बाद रघुकुलको आनन्द देनेवाले शत्रुदमन राजकुमार श्रीराम और लक्ष्मण हाथ जोड़कर मुनिवर विश्वामित्रसे बोले –
अद्यैव दीक्षां प्रविश भद्रं ते मुनिपुंगव।
सिद्धाश्रमोऽयं सिद्धः स्यात् सत्यमस्तु वचस्तव ।। 29 ।।

‘मुनिश्रेष्ठ ! आप आज ही यज्ञकी दीक्षा ग्रहण करें। आपका कल्याण हो। यह सिद्धाश्रम वास्तवमें यथानाम तथागुण सिद्ध हो और राक्षसोंके वधके विषयमें आपकी कही हुई बात सच्ची हो।

वाल्मीकि रामायण के इस प्रसंग से स्पष्ट है कि सिद्धाश्रम क्षेत्र ही भगवान वामन देव की अवतार भूमि रहा है। इसी पावन भूमि पर न केवल श्रीहरि विष्णु को सिद्धि मिली थी बल्कि यही पर ब्रह्मांडनायक प्रभु श्रीराम की शिक्षा-दीक्षा व परीक्षा भी हुई थी। यही वह तेजामय धरती है जहां से प्रस्थान कर श्रीराम ने जनकपुर जाकर जगतजननी मां सीता का वरण किया था। जनकपुर जाने के दौरान ही उन्होंने सदियों से शापित ऋषि-पत्नी अहिल्या का उद्धार किया था। सिद्धाश्रम और वामनाश्रम की यह धरती वाकई प्रणम्य है।

(‘सिद्धाश्रम के श्रीराम’ पुस्तक के लेखक)

TAGGED: वाल्मीकि रामायण, सिद्धाश्रम बक्सर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

खदानों में काम करने वाले के लिए बनाया स्मार्ट हेलमेट, टेक स्पार्क 2026 में मिला पहला स्थान
बिहारी समाज
वामन ज्ञान है युद्ध का समाधान
मंथन विचार
चोरी की बाइक पर दूसरे वाहन का नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा
बिहारी समाज
स्वास्थ्य मंत्री के नवादा आगमन को ले राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य की अध्यक्षता में बैठक 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

खदानों में काम करने वाले के लिए बनाया स्मार्ट हेलमेट, टेक स्पार्क 2026 में मिला पहला स्थान
बिहारी समाज
वामन ज्ञान है युद्ध का समाधान
मंथन विचार
चोरी की बाइक पर दूसरे वाहन का नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा
बिहारी समाज
स्वास्थ्य मंत्री के नवादा आगमन को ले राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य की अध्यक्षता में बैठक 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मंथन

वामन ज्ञान है युद्ध का समाधान

यूनेस्को के संविधान की प्रस्तावना में यह स्पष्ट कहा गया है कि…

By Swatva Desk
मंथन

जाग रहा सिद्धाश्रम

त्रिदंडी स्वामी जी महाराज और मामाजी जैसे संतों के सानिध्य में बैठने…

By Swatva Desk
मंथन

सिद्धाश्रम बक्सर: तीर्थ पर्यटन की अपार संभावना

वामन भगवान की जन्मभूमि का गौरव स्थापित होने के साथ सिद्धाश्रम बक्सर…

By Swatva Desk
मंथन

‘जेन Z’ व ‘एआई’ की आदि भूमि

भगवान वामन ने अपने तप से जिस समृद्ध ज्ञान परंपरा की नींव…

By Swatva Desk
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?