By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

क्या बिहार का कायापलट हो गया? रोजाना विदेश जाकर पढ़ाई करते हैं इस गांव के बच्चे!

Amit Dubey
Last updated: October 10, 2026 12:26 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
विदेश, बिहार, बच्चे, पढ़ाई, कायापलट, गांव, अररिया
SHARE

बिहार अभी भी पिछड़े राज्य की श्रेणी में ही आता है जहां उद्योग—धंधे न के बराबर है। ​लेकिन इसी बिहार का एक गांव ऐसा है जहां के बच्चे रोजाना पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं। यह खबर पहले तो हैरान करती है, लेकिन अगले ही पल यह हकीकत भी सामने आज जाती है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी इस Zen Z वाले युग में यहां बुनियादी सुविधाओं की क्या उपलब्धता है। हम बात कर रहे हैं अररिया जिले के मधुबनी गांव की जहां के बच्चे रहते भारत में हैं, लेकिन पढ़ाई करने रोज बॉर्डर पार नेपाल जाते हैं। आप सोचेंगे भला ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन अ​ररिया के नरपतगंज क्षेत्र में आने वाले इस मधुबनी गांव के बच्चों की यही रोज की दिनचर्या है। यहां के बच्चे हर दिन पढ़ाई के लिए नेपाल जाते हैं। यानी बच्चे भारतीय हैं, गांव भारत का है, लेकिन स्कूल की घंटी नेपाल में बजती है और राष्ट्रगान भी नेपाल के विद्यालय में गूंजता है।

- Advertisement -

इस गांव में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने की वजह से छात्रों को हर दिन ऐसा करना पड़ता है। यहां सड़क और पुल नहीं होने के कारण भारतीय गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए सीमा पार नेपाल जाना पड़ रहा है। गांव के बच्चे पास के स्कूल में नहीं जा पाते हैं, क्योंकि वजह सिर्फ यह है कि गांव में न तो चलने के लिए सड़क है और न ही नदी-नालों को पार करने के लिए पुल। ऐसे में वह अपने गांव के पास बने स्कूल नहीं जा पाते, वहीं दूसरी तरफ उन्हें नेपाल पास पड़ता है। स्कूल के प्रधानाध्यापक इम्तियाज आलम का भी यही कहना है कि रास्ते में नदी और नाले होने के कारण बच्चे भारतीय स्कूल नहीं आ पाते। नेपाल पास पड़ता है, इसलिए वे वहीं पढ़ने चले जाते हैं।

सीमा पर तैनाती, सुरक्षा और निगरानी के बीच अगर शिक्षा के लिए भारतीय बच्चे रोज सीमा पार करने को मजबूर होंते हैं, तो यह विकसित भारत की सोच रखने वाली सरकार के लिए चौंकाने वाली बात होनी चाहिए। भारतीय बच्चे नेपाल के विद्यालय में पढ़ने जाते हैं और वहां की प्रार्थना व राष्ट्रगान में शामिल होते हैं, तो यह सिर्फ सड़क-पुल का मामला नहीं रह जाता। यह सीमावर्ती गांवों के विकास और बच्चों के भविष्य से जुड़ा गंभीर सवाल बन जाता है। ऐसे में सवाल यह है कि मधुबनी गांव के बच्चों को अपने ही देश के स्कूल तक पहुंचने के लिए आखिर कब सड़क मिलेगी? कब पुल बनेगा और उनकी कब यह मजबूरी खत्म होगी? सच्चाई यही है कि गांव में आजादी के इतने वर्षों बाद भी अब तक बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंची है, जिसकी वजह से अपने ही देश के बच्चे अपने ही देश में नहीं पढ़ पा रहे हैं।

TAGGED: अररिया, कायापलट, गांव, पढ़ाई, बच्चे, बिहार, विदेश
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जाग रहा सिद्धाश्रम
मंथन विचार
शिक्षक संवाद एवं सम्मान समारोह 
बिहारी समाज
सिद्धाश्रम बक्सर: तीर्थ पर्यटन की अपार संभावना
मंथन विचार
स्थायी लोक अदालत में निपटाये गये 02 मामले
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जाग रहा सिद्धाश्रम
मंथन विचार
शिक्षक संवाद एवं सम्मान समारोह 
बिहारी समाज
सिद्धाश्रम बक्सर: तीर्थ पर्यटन की अपार संभावना
मंथन विचार
स्थायी लोक अदालत में निपटाये गये 02 मामले
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

शिक्षक संवाद एवं सम्मान समारोह 

-शिक्षकों की आवाज़, अधिकार और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. संजीव…

By Swatva
बिहारी समाज

स्थायी लोक अदालत में निपटाये गये 02 मामले

नवादा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार अंतर्गत कार्यरत स्थायी लोक अदालत की बैठक…

By Swatva

शिक्षक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन 

नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय कोसला में…

By Swatva
बिहारी समाज

अभियान बसेरा के तहत आवेदन प्राप्ति हेतु हरिश्चन्द्र स्टेडियम में अंचलवार 15 काउंटर स्थापित, आवेदकों की सुविधा के लिए की गई विशेष व्यवस्था

नवादा : जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश द्वारा अभियान बसेरा के तहत वासभूमिहीन…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?