नवादा : जिले के किउल-गया रेलखंड पर मंजौर के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के मैय गांव निवासी प्रदीप सिंह के पुत्र पप्पू सिंह के रूप में की गयी है। सूचना के बाद मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे।
पूर्व विधायक अरुणा देवी ने मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के घर पहुंच सांत्वना दिया तथा हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर सरदार अखिलेश सिंह समेत कई समर्थक मौजूद रहे। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
भईया जी की रिपोर्ट