By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, वार्ड पार्षद को पीटा

Amit Dubey
Last updated: August 25, 2026 2:12 pm
By Amit Dubey 8 Views
Share
3 Min Read
वार्ड पार्षद, पिटाई, मुजफ्फरपुर, अतिक्रमण
SHARE

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने के विवाद में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सोडा गोदाम रोड के पास एक वार्ड पार्षद को जमकर पीटे जाने की खबर है। वहां अतिक्रमण हटाए जाने से नाराज कुछ लोगों ने नगर निगम के वार्ड पार्षद पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पिस्टल के बट से वार कर वार्ड पार्षद शिवशंकर महतो का सिर फोड़ दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घायल वार्ड पार्षद शिवशंकर महतो नगर निगम के वार्ड नंबर 45 का पार्षद है। उसने पुलिस को बताया कि उसे अतिक्रमण अभियान के बाद से ही धमकी दी जा रही थी।

- Advertisement -

जख्मी पार्षद ने बताया कि बीते दिन शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उनके वार्ड में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध किया था। पार्षद के मुताबिक देर शाम को इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। इसके बाद जब वह बीती रात में अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान उनके सिर पर वार किया गया, जिससे उनका सिर फट गया और वह घायल हो गए। आरोपी ने पिस्टल के बट से उनके सिर पर हमला किया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वार्ड पार्षद ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पार्षद का यह भी कहना है कि आरोपी की ओर से पहले से ही उन्हें और उनके परिवार को धमकी दी जा रही थी।
पूरे मामले में सिकंदरपुर थाना पुलिस ने बताया कि देर रात वार्ड पार्षद पर हमले की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ सामने आया है। घायल वार्ड पार्षद का इलाज कराया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED: अतिक्रमण, पिटाई, मुजफ्फरपुर, वार्ड पार्षद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

700 मॉडल विद्यालयों में शुरू हुआ ‘बिहार विद्या साथी’ प्लेटफॉर्म
बिहारी समाज
वंदे भारत एक्सप्रेस से 11.7 लीटर शराब के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार 
बिहारी समाज
60 लीटर देसी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार 
बिहारी समाज
लाठीचार्ज, पटना, छात्र, वाटर कैनन, प्रदर्शन, TRE-4, BSSC, BPSC, भर्ती
TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन, जमकर बवाल
देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

700 मॉडल विद्यालयों में शुरू हुआ ‘बिहार विद्या साथी’ प्लेटफॉर्म
बिहारी समाज
वंदे भारत एक्सप्रेस से 11.7 लीटर शराब के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार 
बिहारी समाज
60 लीटर देसी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार 
बिहारी समाज
लाठीचार्ज, पटना, छात्र, वाटर कैनन, प्रदर्शन, TRE-4, BSSC, BPSC, भर्ती
TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन, जमकर बवाल
देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

700 मॉडल विद्यालयों में शुरू हुआ ‘बिहार विद्या साथी’ प्लेटफॉर्म

-विद्यार्थियों को 24 घंटे मिलेगा ऑनलाइन शिक्षक का सहयोग नवादा : राज्य के…

By Swatva
बिहारी समाज

वंदे भारत एक्सप्रेस से 11.7 लीटर शराब के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार 

नवादा : ऑपरेशन सतर्क के तहत नवादा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने वंदे…

By Swatva
बिहारी समाज

60 लीटर देसी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार 

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के नेमदारगंज पुलिस ने अवैध शराब…

By Swatva
लाठीचार्ज, पटना, छात्र, वाटर कैनन, प्रदर्शन, TRE-4, BSSC, BPSC, भर्ती
देश-विदेश

TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन, जमकर बवाल

राजधानी पटना में TRE 4 समेत तमाम BPSC और BSSC भर्तियों की…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?