By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

TRE 4, BPSC और BSSC भर्तियों को लेकर पटना में छात्रों का हल्लाबोल, लाठी-डंडे लेकर पुलिस तैनात…धक्का-मुक्की

Amit Dubey
Last updated: August 25, 2026 12:30 pm
By Amit Dubey 66 Views
Share
4 Min Read
छात्र, हल्लाबोल, TRE 4, BPSC, BSSC, भर्ती, पटना, लाठी-डंडा, पुलिस, धक्का-मुक्की
SHARE

राजधानी पटना में TRE 4 समेत तमाम BPSC और BSSC भर्तियों की मांगों को लेकर आज मंगलवार को छात्रों का सैलाब प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर आया। छात्र सीएम हाउस और लोकभवन के लिए मार्च कर रहे हैं और भारी संख्या में स्टूडेंट जेपी गोलंबर से आगे बढ़ रहे हैं। इधर बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी लाठी और डंडे के साथ चप्पे—चप्पे पर तैनात किया गया है।प्रदर्शनकारी छात्र बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं, वहीं बाकी किसी तरह डाक बंगला की ओर भी बढ़ने की कोशिश में लगे हैं। रास्ते में जगह—जगह पुलिस इन छात्रों को रोक रही है जिससे अफरातफरी और धक्कामुक्की की स्थिति बनी हुई है। छात्रों का कहना है कि TRE 4.0 के लिए हर हाल में सिंगल-स्टेज परीक्षा होनी चाहिए और नेगेटिव मार्किंग खत्म की जानी चाहिए। इसी तरह BPSC, BSSC, सब-इंस्पेक्टर भर्ती जैसे कई और मुद्दे भी हैं। सरकार ने इनमें से किसी भी बात पर कोई भरोसा नहीं दिलाया है। हमने मुख्यमंत्री से बातचीत करने की अपील की और नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन हमारी कोई सुनने वाला नहीं है।

Contents
सीएम हाउस का घेराव और लोकभवन मार्च9 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं छात्र
- Advertisement -

सीएम हाउस का घेराव और लोकभवन मार्च

इसबीच खबर है कि प्रदर्शनकारी छात्र डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए हैं और वहां जमकर बवाल हो रहा है। मौके पर पुलिस की छात्रों के साथी तीखी झड़पें हो रहीं हैं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। यह भी पता चला है कि पुलिस ने छात्र नेत्री खुशबू पाठक और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि छात्रों ने अपनी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया था। कल सोमवार की शाम को छात्र नेताओं की शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक बातचीत की थी। बातचीत के बाद छात्र नेता गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे जिसके बाद धरना स्थल पर छात्र नेता सौरभ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा था कि छात्रों ने शिक्षा विभाग के सामने अपनी कई मांगें रखी हैं। विभाग ने कुछ मांगों पर सहमति जताई है। अधिकारियों ने इन मांगों पर कार्रवाई का भरोसा भी दिया था. हालांकि, छात्र नेताओं ने साफ कर दिया था कि मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम रद्द नहीं होगा।

9 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं छात्र

छात्रों के अनुसार यह कार्यक्रम पहले से तय समय के अनुसार होगा और इसको लेकर आज मंगलवार को सभी अभ्यर्थियों से गांधी मैदान पहुंचने की अपील की गई थी। इसी कौल पर आज गांधी मैदान से लोक भवन और सीएम हाउस के लिए छात्रों ने यह मार्च निकाला। छात्रों का मार्च मुख्यमंत्री आवास की ओर जाएगा। छात्र नेताओं का कहना है कि अभी भी कई ऐसी मांगें हैं, जिन पर सरकार की ओर से सहमति नहीं बनी है। इसी वजह से मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम किया जा रहा है। फिलहाल जेपी गोलंबर, डाक बंगला समेत पटना में जगह—जगह पुलिस की भारी तैनाती की गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की तमाम व्यवस्था की हुई है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी छात्र बैरिकेड पर चढ़कर विरोध जता रहे हैं और लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

TAGGED: BPSC, BSSC, TRE 4, छात्र, धक्का-मुक्की, पटना, पुलिस, भर्ती, लाठी-डंडा, हल्लाबोल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

स्थापित होगा सिद्धाश्रम का गौरव
मंथन विचार
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां 
लेटेस्ट न्यूज़
कैंसर पीड़ित युवक से मिलने पहुंचीं राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातून
बिहारी समाज
फिल्म समीक्षा : “बोध” भोजपुरी सिनेमा की परिभाषा बदलती एक बेमिसाल और संजीदा कृति
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

स्थापित होगा सिद्धाश्रम का गौरव
मंथन विचार
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां 
लेटेस्ट न्यूज़
कैंसर पीड़ित युवक से मिलने पहुंचीं राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातून
बिहारी समाज
फिल्म समीक्षा : “बोध” भोजपुरी सिनेमा की परिभाषा बदलती एक बेमिसाल और संजीदा कृति
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां 

- विधान पार्षद ने किया उद्घाटन नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र…

By Swatva

कैंसर पीड़ित युवक से मिलने पहुंचीं राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातून

-बेहतर इलाज के लिए अस्पताल निदेशक से की बात; जरूरतमंद परिवार की…

By Swatva
बिहारी समाज

फिल्म समीक्षा : “बोध” भोजपुरी सिनेमा की परिभाषा बदलती एक बेमिसाल और संजीदा कृति

- पारिवारिक मूल्य, पिता-बच्चों का रिश्ता, अकाउंटेबिलिटी और जीवन की यथार्थपरक भावनाएं…

By Swatva
लापता, छात्रा, TPS, कॉलेज, डेडबॉडी, पटना, युवक, रेलवे ट्रैक, दुबई, कॉल
अपराध

पटना में TPS कॉलेज की लापता छात्रा और युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली बॉडी, दुबई के कॉल का क्या है रहस्य?

राजधानी पटना के कुम्हरार इलाके में रेलवे ट्रैक पर आज शुक्रवार की…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?