By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

मगही भाषा के विकास पर हुआ मंथन, काव्य सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां

Swatva
Last updated: August 24, 2026 2:28 pm
By Swatva 7 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : ‘मगही भाषा साहित्य विकास में मगही संघ की भूमिका’ विषय पर मगही मगध नागरिक संघ के बैनर तले विस्तृत मंथन और मगही काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के प्रथम जिला सम्मेलन के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष गौतम कुमार सरगम ने की। कार्यक्रम में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस सिंह, मुख्य अतिथि प्रो. उपेंद्र नाथ वर्मा, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, प्रो. वीणा मिश्रा, व्यंग्यकार उदय भारती और गजलकार अशोक समदर्शी मंचासीन रहे।

- Advertisement -

कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव नितेश कपूर ने किया। प्रथम सत्र में मगही भाषा के विकास और वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा की गयी। डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने मगही के विकास में बाधक तत्वों पर प्रकाश डाला। उदय भारती ने कहा कि सत्ता समर्थित मगध क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण मगही जैसी आंचलिक भाषा पीछे जा रही है। प्रो. वीणा मिश्रा ने रचनाधर्मिता को महत्व देते हुए निरंतर लेखन और सृजन की आवश्यकता पर जोर दिया। अशोक समदर्शी ने अपने वक्तव्य में मगही भाषा की सूक्ष्मता और मौलिक रचनाओं की ओर प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य वक्ता प्रो. उपेंद्र नाथ वर्मा ने मगही के प्रति सांस्थानिक उदासीनता के खिलाफ आंदोलन तेज करने की सलाह दी। उन्होंने खासकर विश्वविद्यालयों में मगही भाषा की उपेक्षा को बड़ा संकट बताया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस सिंह ने संगठन की स्थापना से लेकर अब तक की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष गौतम कुमार सरगम ने जिले में संघ की ओर से की गयी गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने संगठन को और मजबूत करने तथा मगही भाषा-साहित्य के प्रचार-प्रसार को गति देने की आवश्यकता पर बल दिया। दूसरे सत्र में सांगठनिक चुनाव कराया गया। नई कार्यकारिणी के लिए गौतम कुमार सरगम को पुनः अध्यक्ष, नितेश कपूर को सचिव, रविंद्र सिंह को प्रवक्ता और भागवत प्रसाद को उपदेष्टा निर्वाचित किया गया। अनिल मिस्त्री, उमेश प्रसाद और मथुरा प्रसाद को सदस्य चुना गया।

तीसरे सत्र में मगही काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों कवियों ने समसामयिक विषयों के साथ मगही विरासत से जुड़ी गीत, गजल और कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन गौतम सरगम ने किया। शंभू विश्वकर्मा, दयानंद गुप्ता, एसके सिद्धार्थ, नवनीत कृष्ण, उत्पल भारद्वाज, अशोक समदर्शी, भागवत प्रसाद, नितेश कपूर, उदय भारती, वीणा मिश्रा, कुणाल कुमार और शिवदानी भारती सहित अन्य कवियों ने अपनी मनमोहक और प्रेरक रचनाओं से खूब तालियां बटोरीं।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान मगही भाषा और साहित्य के दिवंगत शिखर पुरुष मगधेश मिथलेश और गीतकार जयप्रकाश के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। वक्ताओं ने उनके निधन को मगही भाषा और साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उनके साहित्यिक योगदान को याद करते हुए मगही भाषा के विकास के लिए उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

मगही भाषा के लिए समर्पित कई संस्कृतिकर्मियों को ‘मगही साधक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित लोगों में फिल्म निर्देशक राहुल वर्मा, यूट्यूबर निशांत एंड ग्रुप समेत कवि, वक्ता और कार्यकारिणी के सदस्य शामिल रहे। इसके अलावा पत्रकार राजेश मांझवेकर, ब्यूरो चीफ विशाल कुमार, रणजीत कुमार और सुरेश प्रसाद सहित अन्य लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मगही भाषा और साहित्य के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार को लेकर आगे भी निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, मगही भाषा साहित्य विकास, मगही संघ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

विकास के लिए त्याग की मिसाल, सबसे पहले विधायक अनिल सिंह ने तुड़वाया अपना पुश्तैनी मकान
बिहारी समाज
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ शिवालय, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़
बिहारी समाज
ऑपरेशन के 12 घंटे बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल में परिजनों ने काटा बवाल
बिहारी समाज
फर्जी चालान पर गिट्टी ढो रहा 12 चक्का ट्रक जब्त, बिना चालान बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

विकास के लिए त्याग की मिसाल, सबसे पहले विधायक अनिल सिंह ने तुड़वाया अपना पुश्तैनी मकान
बिहारी समाज
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ शिवालय, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़
बिहारी समाज
ऑपरेशन के 12 घंटे बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल में परिजनों ने काटा बवाल
बिहारी समाज
फर्जी चालान पर गिट्टी ढो रहा 12 चक्का ट्रक जब्त, बिना चालान बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

विकास के लिए त्याग की मिसाल, सबसे पहले विधायक अनिल सिंह ने तुड़वाया अपना पुश्तैनी मकान

नवादा : जिले के हिसुआ में सर्विस रोड निर्माण की राह में…

By Swatva
बिहारी समाज

सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ शिवालय, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़

नवादा : सावन की अंतिम सोमवारी पर पूरे जिले का शिवालय भगवान…

By Swatva
बिहारी समाज

ऑपरेशन के 12 घंटे बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल में परिजनों ने काटा बवाल

नवादा : जिले के निजी क्लीनिकों में मौत व हंगामा का सिलसिला…

By Swatva
बिहारी समाज

फर्जी चालान पर गिट्टी ढो रहा 12 चक्का ट्रक जब्त, बिना चालान बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया

नवादा : बिहार-झारखंड सीमावर्ती रजौली प्रखंड क्षेत्र के चितरकोली समेकित जांच चौकी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?