By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में 1231 परीक्षार्थी शामिल, 380 चयनित प्रतिभागियों को किया जाएगा पुरस्कृत

Swatva
Last updated: August 24, 2026 2:23 pm
By Swatva 9 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच जिला इकाई की ओर से आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में जिलेभर से कुल 1231 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा में वर्ग 6 से 10 वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी वर्गों के लिए अलग-अलग 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में चयनित 380 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह में औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

- Advertisement -

प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार ने बताया कि गुरुदेव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 404, दिल्ली सेंट्रल स्कूल में 274, दिल्ली पब्लिक स्कूल में 112, एम्बिशन कैरियर इंस्टीट्यूट में 239, संत मेही स्कूल में 69, रोह प्रखंड के रेड रोज पब्लिक स्कूल, कुम्हरावां में 60 और अकबरपुर प्रखंड के नवादा पब्लिक स्कूल, गोसाईं बिगहा में 73 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस तरह सभी केंद्रों पर कुल 1231 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

मंच के संयोजक रामकिशुन प्रसाद और जिला अध्यक्ष नागेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया और उसके विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की परीक्षाओं से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित होती है और उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी करने का अवसर मिलता है।

दीपक कुमार ने बताया कि परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उड़नदस्ता टीम सक्रिय रही। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था की निगरानी की गयी और परीक्षार्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार परीक्षा में शामिल कराया गया। परीक्षा की कार्यवाही और व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शेखपुरा, मुंगेर, लखीसराय, गया, नालंदा सहित अन्य जिलों से भी अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच के प्रतिनिधि नवादा पहुंचे। प्रतिनिधियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

- Advertisement -

आयोजकों के अनुसार प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 380 चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada live, Nawada news, nawada updates, अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

स्टूडेंट क्रेडिट, 4 लाख, लोन, बरकरार, CM, सम्राट चौधरी
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 4 लाख तक लोन बरकरार, CM सम्राट चौधरी ने कर दिया क्लियर
अर्थ देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट शिक्षा
विकास के लिए त्याग की मिसाल, सबसे पहले विधायक अनिल सिंह ने तुड़वाया अपना पुश्तैनी मकान
बिहारी समाज
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ शिवालय, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़
बिहारी समाज
ऑपरेशन के 12 घंटे बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल में परिजनों ने काटा बवाल
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

स्टूडेंट क्रेडिट, 4 लाख, लोन, बरकरार, CM, सम्राट चौधरी
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 4 लाख तक लोन बरकरार, CM सम्राट चौधरी ने कर दिया क्लियर
अर्थ देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट शिक्षा
विकास के लिए त्याग की मिसाल, सबसे पहले विधायक अनिल सिंह ने तुड़वाया अपना पुश्तैनी मकान
बिहारी समाज
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ शिवालय, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़
बिहारी समाज
ऑपरेशन के 12 घंटे बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल में परिजनों ने काटा बवाल
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
स्टूडेंट क्रेडिट, 4 लाख, लोन, बरकरार, CM, सम्राट चौधरी
अर्थ

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 4 लाख तक लोन बरकरार, CM सम्राट चौधरी ने कर दिया क्लियर

बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की राशि 4 लाख से घटाकर…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

विकास के लिए त्याग की मिसाल, सबसे पहले विधायक अनिल सिंह ने तुड़वाया अपना पुश्तैनी मकान

नवादा : जिले के हिसुआ में सर्विस रोड निर्माण की राह में…

By Swatva
बिहारी समाज

सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ शिवालय, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़

नवादा : सावन की अंतिम सोमवारी पर पूरे जिले का शिवालय भगवान…

By Swatva
बिहारी समाज

ऑपरेशन के 12 घंटे बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल में परिजनों ने काटा बवाल

नवादा : जिले के निजी क्लीनिकों में मौत व हंगामा का सिलसिला…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?