By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

भरत तिवारी की बहन से राखी बंधवा बोले पवन सिंह, न्याय दिलवा अपना फर्ज जरूर निभउंगा

Amit Dubey
Last updated: August 24, 2026 2:27 pm
By Amit Dubey 10 Views
Share
3 Min Read
पवन सिंह, भाजपा, एमएलसी, भरत तिवारी, बहन, राखी, बंधवाई, न्याय, भरोसा
SHARE

भोजपुरी पावर स्टार और भाजपा MLC पवन सिंह आज सोमवार को तड़के शाहपुर में फर्जी एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के घर पहुंचे और उनके घरवालों से मुलाकात कर उन्हों न्याय का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने भरत तिवारी की बहन से राखी भी बंधवाई तथा कहा कि मैं इस राखी की लाज रखूंगा। आज सुबह 4 बजे बिलौटी गांव पहुंचे पवन सिंह भरत तिवारी के घर करीब डेढ़ घंटे तक रहे। पवन सिंह के आने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई। इस दौरान उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और परिवार को भरोसा दिलाया कि वह इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। पवन सिंह ने भरत तिवारी के पिता, मां, भाई, बहन सभी लोगों से एक—एक कर मुलाकात की और घटना के संदर्भ में बातचीत की।

- Advertisement -

परिजनों से मिले भाजपा MLC और पॉवर स्टार

पवन सिंह ने कहा कि भरत तिवारी उनके लिए परिवार के सदस्य और भाई की तरह थे। भरत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का काम किया था और अब उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई में वह परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। परिजनों की ओर से न्याय की मांग किए जाने पर पवन सिंह ने कहा कि इस सरकार में उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। घटना की न्यायिक जांच चल रही है और जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। इस दौरान भरत तिवारी की बहन ने पवन सिंह की कलाई पर राखी बांधी और अपने भाई को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इसपर पवन सिंह भी भावुक हो गए और उन्होंने बहन को भरोसा दिलाया कि इस राखी के बदले वह भाई को न्याय दिलाने के लिए हर समय परिवार का सहयोग करेंगे और अंतिम दम तक लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।

विदित हो कि भोजपुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में कथित तौर पर भरत तिवारी की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से लगातार भरत को न्याय दिलाने की मांग चल रही है। अब पवन सिंह के वहां पहुंचने पर एक बार फिर से परिजनों में न्याय की उम्मीद जगी है। पवन सिंह से मुलाकात के बाद भरत तिवारी की मां ने कहा कि अभी भी वह अपने पूर्व के बयान पर कायम हैं। उनके बेटे की हत्या करने वाले पुलिसकर्मियों को जब तक फांसी नहीं हो जाती, तब तक उनको सुकून नहीं मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पवन सिंह उनके घर के बेटे जैसे हैं। वह उनके घर पहुंचे थे। पवन सिंह ने भरत तिवारी के लिए न्याय दिलाने में सहयोग करने की बात कही है। हमलोग उनपर भरोसा करते हैं और वे हमें न्याय जरूर दिलवायेंगे।

TAGGED: एमएलसी, न्याय, पवन सिंह, बंधवाई, बहन, भरत तिवारी, भरोसा, भाजपा, राखी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

विकास के लिए त्याग की मिसाल, सबसे पहले विधायक अनिल सिंह ने तुड़वाया अपना पुश्तैनी मकान
बिहारी समाज
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ शिवालय, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़
बिहारी समाज
ऑपरेशन के 12 घंटे बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल में परिजनों ने काटा बवाल
बिहारी समाज
फर्जी चालान पर गिट्टी ढो रहा 12 चक्का ट्रक जब्त, बिना चालान बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

विकास के लिए त्याग की मिसाल, सबसे पहले विधायक अनिल सिंह ने तुड़वाया अपना पुश्तैनी मकान
बिहारी समाज
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ शिवालय, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़
बिहारी समाज
ऑपरेशन के 12 घंटे बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल में परिजनों ने काटा बवाल
बिहारी समाज
फर्जी चालान पर गिट्टी ढो रहा 12 चक्का ट्रक जब्त, बिना चालान बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

विकास के लिए त्याग की मिसाल, सबसे पहले विधायक अनिल सिंह ने तुड़वाया अपना पुश्तैनी मकान

नवादा : जिले के हिसुआ में सर्विस रोड निर्माण की राह में…

By Swatva
बिहारी समाज

सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ शिवालय, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़

नवादा : सावन की अंतिम सोमवारी पर पूरे जिले का शिवालय भगवान…

By Swatva
बिहारी समाज

ऑपरेशन के 12 घंटे बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल में परिजनों ने काटा बवाल

नवादा : जिले के निजी क्लीनिकों में मौत व हंगामा का सिलसिला…

By Swatva
बिहारी समाज

फर्जी चालान पर गिट्टी ढो रहा 12 चक्का ट्रक जब्त, बिना चालान बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया

नवादा : बिहार-झारखंड सीमावर्ती रजौली प्रखंड क्षेत्र के चितरकोली समेकित जांच चौकी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?