By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

सावन की अंतिम सोमवारी पर मधेपुरा के सिंहेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 6 श्रद्धालु जख्मी

Amit Dubey
Last updated: August 24, 2026 11:22 am
By Amit Dubey 11 Views
Share
3 Min Read
भगदड़, सिंहेश्वर, मंदिर, 6 श्रद्धालु, जख्मी, सावन, सोमवारी, मधेपुरा
SHARE

सावन की अंतिम सोमवारी पर मधेपुरा के प्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से अचानक भगदड़ मच गई जिसमें करीब 6 श्रद्धालु घायल हो गए। सावन की आखिरी सोमवारी होने के कारण आज भारी भीड़ उमड़ी थी। सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच मंदिर के गेट पर भीड़ बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कई श्रद्धालु गिर गए और पीछे से लोग उनके उपर चढ़ते चले गए। करीब 6 लोग घायल हुए हैं जिनमें 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि जलाभिषेक की आपाधापी के दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कतार टूटने से भगदड़ मच गई। भीड़ के दबाव में प्रशासन की बैरिकेडिंग भी टूट गई। इस दौरान करीब आधा दर्जन श्रद्धालु गिरकर घायल हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गया।

- Advertisement -

सभी घायलों को तत्काल जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज कराया किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार तड़के 1 बजे सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई और सुबह तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहले से पुलिस और प्रशासन की टीम भी तैनात थी और स्थिति बिगड़ते ही सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। जवानों ने भीड़ को किनारे किया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना फिर से सामान्य तरीके से चल रही है।

दरअसल, अंतिम सोमवारी को लेकर सिंहेश्वर मंदिर में पहले से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद थी। इसी को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। डीएम और एसपी भी मंदिर की व्यवस्था पर नजर रख रहे थे। हालांकि, सुबह अचानक मंदिर के मुख्य गेट पर भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई। पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से जल्द ही स्थिति को संभाल लिया गया। फिलहाल मंदिर परिसर में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में लोगों के बीच डर का माहौल बन गया था। लोग अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित करने में जुट गए। सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित कर लोगों को बाहर निकाला।

TAGGED: 6 श्रद्धालु, जख्मी, भगदड़, मंदिर, मधेपुरा, सावन, सिंहेश्वर, सोमवारी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गंगा, उफान, सम्राट चौधरी, बंगाल CM, शुभेंदु, फोन, फरक्का बैराज, गेट, खोलें
बिहार में उफान पर गंगा, सम्राट चौधरी ने बंगाल CM शुभेंदु से फोन पर फरक्का बैराज का गेट खोलने को कहा
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट
समिति, पेपरलीक, TRE 4, सभी परीक्षा
TRE 4 समेत तमाम परीक्षाओं में पेपर लीक पर लगाम के लिए सम्राट सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी
बिहारी समाज राजपाट शिक्षा
बिहार की बदहाल शिक्षा और बेरोजगारी के खिलाफ अरवल में शिक्षा सुधारो कन्वेंशन
बिहारी समाज
पत्रकारिता केवल पेशा नहीं बल्कि समाज को जगाने और सच सामने लाने का एक निस्वार्थ मिशन है: डॉ रंजीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गंगा, उफान, सम्राट चौधरी, बंगाल CM, शुभेंदु, फोन, फरक्का बैराज, गेट, खोलें
बिहार में उफान पर गंगा, सम्राट चौधरी ने बंगाल CM शुभेंदु से फोन पर फरक्का बैराज का गेट खोलने को कहा
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट
समिति, पेपरलीक, TRE 4, सभी परीक्षा
TRE 4 समेत तमाम परीक्षाओं में पेपर लीक पर लगाम के लिए सम्राट सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी
बिहारी समाज राजपाट शिक्षा
बिहार की बदहाल शिक्षा और बेरोजगारी के खिलाफ अरवल में शिक्षा सुधारो कन्वेंशन
बिहारी समाज
पत्रकारिता केवल पेशा नहीं बल्कि समाज को जगाने और सच सामने लाने का एक निस्वार्थ मिशन है: डॉ रंजीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
गंगा, उफान, सम्राट चौधरी, बंगाल CM, शुभेंदु, फोन, फरक्का बैराज, गेट, खोलें
देश-विदेश

बिहार में उफान पर गंगा, सम्राट चौधरी ने बंगाल CM शुभेंदु से फोन पर फरक्का बैराज का गेट खोलने को कहा

उत्तर भारत में भारी बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर काफी…

By Amit Dubey
समिति, पेपरलीक, TRE 4, सभी परीक्षा
बिहारी समाज

TRE 4 समेत तमाम परीक्षाओं में पेपर लीक पर लगाम के लिए सम्राट सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

बिहार सरकार ने राज्य में पेपर लीक और धांधली रोकने के लिए…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

बिहार की बदहाल शिक्षा और बेरोजगारी के खिलाफ अरवल में शिक्षा सुधारो कन्वेंशन

अरवल - बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में…

By Swatva
बिहारी समाज

पत्रकारिता केवल पेशा नहीं बल्कि समाज को जगाने और सच सामने लाने का एक निस्वार्थ मिशन है: डॉ रंजीत

- एनयूजे के वार्षिक अधिवेशन में कार्यकारिणी के गठन के साथ लिए…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?