नवादा : जिला आर्य सभा के तत्वावधान में नवादा आर्य समाज मंदिर परिसर में भव्य संगोष्ठी हुई, जिसमें आर्य समाज के नियम और उपनियम पर कई सत्रों में चर्चाएं की गयी। आर्य वीर दल की जिला कमेटी का गठन हुआ।
अमर शहीद स्वामी श्रद्धानंद जी के 100 वें बलिदान वर्ष के उपलक्ष्य में बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के मार्गदर्शन और आर्य वीर दल बिहार प्रदेश के निर्देशन में जिला आर्य सभा के तत्वावधान में संगोष्ठी थी जिसमें जिले के सभी आर्य समाजों के प्रतिनिधियों सहित जमुई, नालंदा, शेखपुरा, गया, जहानाबाद एवं पटना के आर्य प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि आर्यों को आर्योन्नति का सोपान आर्य समाज विषय का नियम, उपनियम को जानना जरूरी है। इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। आर्य समाज के नियम उप नियम के अलावा कैसे आर्य समाज को मजबूत कर सकते हैं, इस पर व्यापक चर्चा हुई।
मुख्य वक्ता के रूप में गोरखपुर से पहुंचे कृष्ण शास्त्री जी, पटना से पहुंचे आचार्य संजय थे। दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा से पधारे श्री सुनील कटारा जी ने अपने विचार प्रस्तुत किये। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला प्रधान श्री सत्यनारायण आर्य जी और संयोजन और संचालन जिला मंत्री श्री कुंदन आर्य जी ने किया। भिन्न-भिन्न आर्य समाजों से आए प्रबुद्ध आर्य जनों ने अपना उद्बोधन देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मौके पर जिला आर्य वीर दल का गठन किया गया। अंत में आर्य समाज के समस्त पदाधिकारियों के लिए धन्यवाद प्रस्तुत कर शांति पाठ के द्वारा सभा विसर्जित हुई।
भईया जी की रिपोर्ट