By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

इरकॉन कम्पनी का रेलवे में भ्रष्टाचार

Swatva
Last updated: July 31, 2026 12:49 pm
By Swatva 153 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : किउल–गया रेलखंड के वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन सब-प्लेटफॉर्म के कार्य में भारी अनियमितता और सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर घटिया सामग्री के खुलेआम उपयोग से कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके की तस्वीरें स्वयं इस बात की गवाही दे रही हैं कि निर्माण कार्य रेलवे के निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर ईंट सॉलिंग के लिए नई ईंटों के बजाय बड़ी मात्रा में पुराने, टूटे-फूटे और जर्जर ईंटों के टुकड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई स्थानों पर नई और पुरानी ईंटों को मिलाकर सॉलिंग बिछा दी गई है।

- Advertisement -

इसके बाद पीसीसी ढलाई की तैयारी की जा रही है, जबकि निर्माण मानकों के अनुसार ऐसा कार्य स्वीकार्य नहीं माना जाता। इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीसीसी ढलाई से पहले साइट की समुचित क्लियरेंस नहीं की गई। मिट्टी भराई के बाद न तो रोलर चलाकर भूमि का समतलीकरण एवं कंपैक्शन किया गया और न ही अन्य आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया अपनाई गई। ऐसे में भविष्य में प्लेटफॉर्म के धंसने या क्षतिग्रस्त होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

निर्माण में प्रयुक्त सीमेंट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि कम गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग कर लाखों रुपये की सरकारी राशि की बंदरबांट की जा रही है। मामले की जानकारी लेने के लिए जब साइट पर मौजूद कनीय अभियंता से संपर्क किया गया तो उन्होंने किसी प्रकार की टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया। स्टेशन प्रबंधक भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं पर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं दिखे।

दानापुर रेल मंडल के एडीआरएम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार यह कार्य इरकॉन कम्पनी के द्वारा किया जा रहा है। कम्पनी के डीजीएम ने इस सबंध में कोई जानकारी नही दी। स्थानीय लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने, प्राक्कलन (एस्टीमेट) के अनुरूप कार्य की जांच करने तथा उपयोग की जा रही सामग्री का गुणवत्ता परीक्षण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो करोड़ों रुपये की रेलवे परियोजना की गुणवत्ता प्रभावित होगी और इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ेगा।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, किउल-गया रेलखंड, नवादा, वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
बिहारी समाज

क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…

बिहार में इस समय धान फसल की रोपनी का आखिरी दौर चल…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता

पटना/बाढ़: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद Nitish Kumar गुरुवार को…

By Swatva

अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई

नवादा : राज्यसभा सांसद एवं बीसीसीआई अध्यक्ष अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा द्वारा…

By Swatva
बिहारी समाज

12 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर तैयारियां तेज

नवादा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?