By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

एनकाउंटर के 7 दिन बाद भरत तिवारी के घर पहुंचे भोजपुर एसपी…क्या हुई बात?

Amit Dubey
Last updated: June 25, 2026 11:58 am
By Amit Dubey 80 Views
Share
3 Min Read
भोजपुर, एसपी, भरत तिवारी, घर गए, परिजन, मुलाकात
SHARE

भोजपुर के शाहपुर स्थित बेलौटी गांव में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर बीते दिन एक महापंचायत हुई जिसके बाद देर रात भोजपुर के SP पुलिस बल के साथ अचानक मृतक भरत तिवारी के पैतृक घर पहुंच गए। एसपी के इस तरह अचानक रात में भरत तिवारी के घर पहुंचने से पूरे गांव में हलचल मच गई। इस दौरान एसपी राज ने घर के भीतर जाकर पीड़ित परिवार और भरत तिवारी के वृद्ध माता-पिता से मुलाकात की और उनकी बातें और शिकायतें सुनीं। मुलाकात के दौरान परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई। सरेंडर के बाद गोली मारने का आरोप मृतक की मां और अन्य सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक के सामने सीधे तौर पर लगाया और कहा कि यह कोई वास्तविक एनकाउंटर नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है। परिजनों ने एसपी से साफ शब्दों में कहा कि उन्हें स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है और वे इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हैं।

- Advertisement -

परिजनों ने एसपी से यह भी कहा कि एनकाउंटर के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल भरत तिवारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय पुलिस ने कई घंटों तक उन्हें थाने में ही रखा। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर उन्हें अस्पताल पहुंचा देती और इलाज शुरू हो जाता, तो शायद आज भरत तिवारी जिंदा होते। इसके साथ ही परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने SP राज को बताया कि भरत तिवारी की मौत के बाद से बिना नंबर प्लेट वाली एक संदिग्ध काली गाड़ी अक्सर उनके घर के बाहर रुकती है और घूमती रहती है। यह गाड़ी दिन में कई बार घर के आस-पास रेकी (निगरानी) करती देखी गई है, जिससे डर का माहौल बन गया है और परिवार को लग रहा है कि उनकी जान को बड़ा खतरा है।

वहीं एसपी ने भरत तिवारी के परिजनों और उनकी मां की बातों को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना और उन्हें उचित कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने भरत तिवारी के परिजनों को बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार ने पहले ही उच्च स्तरीय न्यायिक जांच का आदेश दे दिया है। उन्होंने परिवार से अपील की कि वे इस जांच प्रक्रिया में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें ताकि सच सामने आ सके। इसके अलावा जाते—जाते भोजपुर के एसपी ने भरत तिवारी के परिजनों को सूचित किया कि उनके ऊपर थाने में जो मुकदमा दर्ज किया गया था, उसे प्रशासन ने वापस ले लिया है।

TAGGED: एसपी, घर गए, परिजन, भरत तिवारी, भोजपुर, मुलाकात
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आपातकाल सत्ता के अहंकार और औपनिवेशिक मानसिकता का चरम रूप : मंत्री संतोष सुमन
बिहारी समाज राजनीति
छह माह की मासूम बच्ची की मां ने की हत्या, खुदकुशी का प्रयास करने के बाद हिरासत में
बिहारी समाज
स्पीडी ट्रायल में अवैध हथियार मामले में तीन साल की सजा
बिहारी समाज
अपराध नियंत्रण पर पुलिस का फोकस, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को ले पुलिस की समीक्षा बैठक
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आपातकाल सत्ता के अहंकार और औपनिवेशिक मानसिकता का चरम रूप : मंत्री संतोष सुमन
बिहारी समाज राजनीति
छह माह की मासूम बच्ची की मां ने की हत्या, खुदकुशी का प्रयास करने के बाद हिरासत में
बिहारी समाज
स्पीडी ट्रायल में अवैध हथियार मामले में तीन साल की सजा
बिहारी समाज
अपराध नियंत्रण पर पुलिस का फोकस, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को ले पुलिस की समीक्षा बैठक
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

आपातकाल सत्ता के अहंकार और औपनिवेशिक मानसिकता का चरम रूप : मंत्री संतोष सुमन

पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री…

By Swatva

छह माह की मासूम बच्ची की मां ने की हत्या, खुदकुशी का प्रयास करने के बाद हिरासत में

बेतिया : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र से…

By Swatva
बिहारी समाज

स्पीडी ट्रायल में अवैध हथियार मामले में तीन साल की सजा

नवादा : त्वरित अनुसंधान, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और प्रभावी अभियोजन के दम…

By Swatva
बिहारी समाज

अपराध नियंत्रण पर पुलिस का फोकस, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को ले पुलिस की समीक्षा बैठक

नवादा : जिले में अपराध नियंत्रण और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?