By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान भारी बवाल, कोसी एक्स. शीशे तोड़े…इंटरसिटी पर पथराव

Amit Dubey
Last updated: June 17, 2026 12:30 pm
By Amit Dubey 47 Views
Share
3 Min Read
परीक्षा, सिपाही भर्ती, बवाल, कोसी एक्स, शीशा तोड़ा, इंटरसिटी, पथराव
SHARE

बिहार में सिपाही और मद्य निषेध भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन अभ्यर्थियों द्वारा कई ट्रेनों में भारी बवाल की खबरें हैं। अभ्यर्थियों ने कई ट्रेनों में भीड़भाड़ करने के साथ ही शीशे तोड़ेने के अलावा पथराव भी किया। इससे ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे ने बुधवार को इस स्थिति से निपटने के लिए 26 स्पेशल ट्रेनें चलाने का दावा किया है। लेकिन मंगलवार की रात से ही पटना से गुजरने वाली ट्रेनों में अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने लगी थी। इससे
हटिया से पूर्णिया कोर्ट जा रही कोसी एक्सप्रेस के एसी कोच में परीक्षार्थियों के घुस जाने से एसी फेल हो गया। इसके बाद बी-4 कोच में सवार कुछ छात्रों ने दो खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए, जबकि बाथरूम का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। राजेंद्रनगर स्टेशन पर भी एक शीशा जबरन निकालने की घटना सामने आई।

Contents
कोसी एक्स. में शीशे तोड़े, इंटरसिटी पर पथरावट्रेन का इंजन फेल, किशनगंज के अभ्यर्थी फंसे
- Advertisement -

कोसी एक्स. में शीशे तोड़े, इंटरसिटी पर पथराव

उधर भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में भी क्षमता से अधिक छात्र सवार हो गए जिससे कई स्टेशनों पर रुकने के बावजूद रेगुलर यात्री ट्रेन में चढ़ नहीं पाए। रेलवे सूत्रों के अनुसार बोगियों के अंदर उमस और भीड़ के कारण कुछ यात्री बेहोश भी हो गए। तारेगना स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद भी प्लेटफॉर्म पर खड़े सैकड़ों यात्री बोगियों के भीतर कदम नहीं रख सके। बोगियों के अंदर भीड़ बढ़ने से कई यात्री बेहोश हो गए। ट्रेन जब परसा स्टेशन से आगे महुली पहुंची, तो भीड़ से परेशान यात्रियों ने बार-बार ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका। इसके बाद नाराज अभ्यर्थियों द्वारा ट्रेन पर पथराव कर दिया गया। इसे देखते हुए पटना समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर बड़ी संख्या में रेलवे पुलिस बल की तैनाती की गई परंतु अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के सामने सुरक्षा व्यवस्था असहाय नजर आई। दानापुर मंडल में अतिरिक्त 150 आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है। दानापुर में एक अलग कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।

ट्रेन का इंजन फेल, किशनगंज के अभ्यर्थी फंसे

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान किशनगंज में कटिहार-किशनगंज रेलखंड पर चल रहे ब्लॉक की वजह से परिवर्तित मार्ग से आ रही अजमेर किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। ट्रेन में भारी संख्या में सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी मौजूद थे। वे परेशान दिखे। उनकी परीक्षा दूसरी पाली में है परंतु अभ्यर्थियों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से है जिससे उनहें परीक्षा छूटने का डर है। वहीं खबर है कि हटिया से पूर्णिया जा रही कोसी एक्सप्रेस के एसी कोच में परीक्षार्थी घुस गए। उसके बाद ट्रेन का एसी फेल होने पर छात्रों ने दो शीशे तोड़ डाले। बाथरूम का शीशा भी तोड़ दिया। राजेंद्रनंगर स्टेशन पर भी एक शीशा जबरन निकाला गया।

TAGGED: इंटरसिटी, कोसी एक्स, पथराव, बवाल, शीशा तोड़ा, सिपाही भर्ती
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस सिलेंडर मिलेगा ? कोई गारंटी नहीं 
बिहारी समाज
मायके में रह रही थी पत्नी, गुजरात से अचानक पहुंचे पति ने कर दिया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, जानिए वजह
बिहारी समाज
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को ले नामांकन दाखिल करने का कार्य आरंभ
बिहारी समाज
327 लीटर अंग्रेजी शराब जंगल से बरामद, तस्कर फरार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस सिलेंडर मिलेगा ? कोई गारंटी नहीं 
बिहारी समाज
मायके में रह रही थी पत्नी, गुजरात से अचानक पहुंचे पति ने कर दिया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, जानिए वजह
बिहारी समाज
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को ले नामांकन दाखिल करने का कार्य आरंभ
बिहारी समाज
327 लीटर अंग्रेजी शराब जंगल से बरामद, तस्कर फरार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गैस सिलेंडर मिलेगा ? कोई गारंटी नहीं 

-हफ्तों चक्कर लगाने के बावजूद बगैर सिलेंडर लौट रहे उपभोक्ता नवादा :…

By Swatva
बिहारी समाज

मायके में रह रही थी पत्नी, गुजरात से अचानक पहुंचे पति ने कर दिया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, जानिए वजह

नवादा : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बनिया बीघा गांव से…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को ले नामांकन दाखिल करने का कार्य आरंभ

नवादा : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव सत्र 2026-2028 के लिए नामांकन शुरू…

By Swatva
बिहारी समाज

327 लीटर अंग्रेजी शराब जंगल से बरामद, तस्कर फरार

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के धमनी-बुढ़ियासाख सड़क मार्ग के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?