By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

बेटी ने किया प्रेम विवाह तो पंचायत के फरमान पर पिता ने पुतला बना कर दिया अंतिम संस्कार

Amit Dubey
Last updated: May 11, 2026 4:21 pm
By Amit Dubey 1.1k Views
Share
3 Min Read
बेटी, प्रेम विवाह, पिता, पुतला, दाह संस्कार
SHARE

मुजफ्फरपुर में मड़वन ब्‍लॉक के जियन खुर्द गांव में ढकोसले ​रीतिरिवाज और पंचायत के कथित दबाव का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेम विवाह से नाराज एक प‍िता ने बेटी का पुतला बनाकर जीवित रहते ही उसका अंत‍िम संस्‍कार कर द‍िया। चौंकाने वाली बात यह कि मामला पंचायत में गया तो पंचायत ने भी जिंदा बेटी के अंतिम संस्कार का फरमान सुनाया। जानकारी के मुताबिक तकरीबन एक महीने पहले करजा थाना क्षेत्र के जियन खुर्द गांव की एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई और एक युवक के साथ उसने प्रेम विवाह कर लिया था। बीते दिन रविवार को इस प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने युवती को मृत मानते हुए उसकी प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर दाह संस्कार कर दिया। लड़की के घर से भागने के बाद पर‍िजनों ने करजा थाने में एक मामला दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर कोर्ट में पेश किया था।

Contents
पंचायत ने सुनाया गजब फरमानबेटी के पुतले की निकाली शव यात्रा
- Advertisement -

पंचायत ने सुनाया गजब फरमान

बताया जाता है कि सुनवाई के दौरान कोर्ट में दिए गए अपने बयान में युवती ने कहा क‍ि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से युवक के साथ शादी की है। युवती के इस बयान से उसके परिजन और गांव का एक विशेष तबका नाराज हो गया। लड़की बयान देने के बाद कोर्ट के आदेश पर अपने पति के साथ मायके न जाकर सीधे ससुराल चली गई। इधर उसके मायके में समाज ने पंचायत करके युवती के परिवार का ‘सामाजिक बहिष्कार’ कर दिया। इसके बाद समाज में दोबारा शामिल होने के लिए पंचायत ने फरमान सुनाया कि यदि परिवार अपनी बेटी को हमेशा के लिए मृत मानकर उसका अंतिम संस्कार कर देता है, तभी उन्हें वापस समाज का हिस्सा माना जाएगा।

बेटी के पुतले की निकाली शव यात्रा

इसके बाद पंचायत की शर्त को स्वीकार करते हुए लड़की के परिजनों ने अपनी जीवित बेटी का पुतला बनाया और पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ गांव में उसकी शव यात्रा निकाली। फिर श्मशान घाट में पुतले का दाह संस्कार कर दिया गया। इस दौरान गांव के कई लोग श्मशान घाट पर मौजूद रहे। करजा पुलिस ने बताया कि घर से फरार युवती को बरामद करने के बाद उसका बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया था, जिसमें युवती ने अपनी मर्जी से शादी की बात कही थी और पति के साथ रहने की बात कही थी। कोर्ट के आदेश पर उसे ससुराल भेज द‍िया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या किसी ने दबाव डालकर इस तरह का कृत्य लड़की के परिजनों से गांव में करवाया है या फिर एक पिता ने खुद अपनी बेटी के प्रेम विवाह से नाराज होकर इस पूरे कृत्य को अंजाम दिया है।

TAGGED: दाह संस्कार, पिता, पुतला, प्रेम विवाह, बेटी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
सावन में बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 1008 सहस्त्रलिंग शिवलिंग बने आस्था का केंद्र
बिहारी समाज
अरवल जिला के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रमदान एवं पदयात्रा का आयोजन 
बिहारी समाज
नामांकन के दूसरे दिन भी प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
सावन में बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 1008 सहस्त्रलिंग शिवलिंग बने आस्था का केंद्र
बिहारी समाज
अरवल जिला के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रमदान एवं पदयात्रा का आयोजन 
बिहारी समाज
नामांकन के दूसरे दिन भी प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

अरवल - प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 26-27…

By Swatva
बिहारी समाज

सावन में बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 1008 सहस्त्रलिंग शिवलिंग बने आस्था का केंद्र

गया : सावन की पावन बेला में गया जिले के मेन गांव…

By Swatva
बिहारी समाज

अरवल जिला के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रमदान एवं पदयात्रा का आयोजन 

अरवल- जिला के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, अरवल…

By Swatva
बिहारी समाज

नामांकन के दूसरे दिन भी प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

अरवल कुर्था - प्राथमिक कृषि सहयोग साख समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?