By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

पटना विवि में सीएम नीतीश के साथ सम्राट को देख लगे ‘गो बैक’ के नारे

Amit Dubey
Last updated: March 30, 2026 4:44 pm
By Amit Dubey 56 Views
Share
3 Min Read
पटना विवि, नीतीश, सम्राट, गो बैक, नारेबाजी, छात्र
SHARE

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफा देने के बाद बिहार की सियासत काफी गरमा गई है। जहां राजद ने भाजपा पर उनसे जबरन इस्तीफा लेने का आरोप लगाया, वहीं आज छात्रों ने भी आक्रोश जता दिया। दरअसल सोमवार को पटना यूनिवर्सिटी में नए भवन का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री नीतीश अपने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ वहां पहुंचे। लेकिन वहां नीतीश के साथ सम्राट को देखते ही छात्र नारेबाजी करने लगे। छात्रों ने सम्राट चौधरी ‘गो बैक’ की नारेबाजी शुरू कर दी। छात्र पटना विवि की दयनीय हालत और जर्जर भवनों तथा शिक्षकों की कमी से नाराज थे।आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफे के कुछ घंटे के बाद ही तय कार्यक्रम के तहत दोपहर में मुख्यमंत्री को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ पटना विश्वविद्यालय पहुंचना था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी जैसे ही पीयू में पहुंचे, वहां जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया। ‘सम्राट चौधरी गो बैक’ के नारे से पटना विश्वविद्यालय परिसर गूंजने लगा। स्थिति इस तरह बेकाबू होती नजर आई कि सुरक्षाकर्मियों को मोर्चा संभालना पड़ा और मुख्यमंत्री समेत पूरे अमले को कुछ ही मिनट के अंदर वापस लौटना पड़ा। सीएम नीतीश और दोनों डिप्टी सीएम की गाड़ी देखते ही कुछ छात्र पहले नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इसी बीच कुछ छात्र सम्राट चौधरी के विरोध में नारेबाजी करने लगे। हालांकि पटना के डीएम और एसएसपी ने छात्रों को प्रदर्शन करने से रोक दिया और कार्यक्रम स्थल से दूर भेज दिया। लेकिन, इसके बावजूद छात्रों का हंगामा जारी रहा। छात्र संगठन आईसा के कार्यकर्ताओं ने तो सरकार के विरोध में भी नारेबाजी की।

छात्रों का कहना था कि पटना विश्वविद्यालय पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। भवन जर्जर हो चुके हैं। शिक्षक नहीं हैं। पढ़ाई नहीं हो रही है। इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। छात्रों के प्रदर्शन के बीच ही सीएम नीतीश कुमार ने पटना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन का उद्घाटन किया। 147.29 करोड़ रुपये की लागत से बने इस आधुनिक भवन के उद्घाटन अवसर पर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद रहे।

TAGGED: गो बैक, छात्र, नारेबाजी, नीतीश, पीयू, सम्राट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करें संबंधित पदाधिकारी – उप विकास आयुक्त
बिहारी समाज
वंदे मातरम हमारी राष्ट्रीय चेतना एकता और स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य धरोहर है – उप विकास आयुक्त
बिहारी समाज
पप्पू यादव, नोटिस, आयकर, पैसा बांटा
बिहार में मोदी नहीं, नीतीश के नाम पर मिला है वोट, इस्तीफा जनता से विश्वासघात : पप्पू यादव
बिहारी समाज
तेजस्वी के वार पर मंत्री दिलीप जायसवाल का पलटवार, मेरे अँगने में तुम्हारा क्या काम है…
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करें संबंधित पदाधिकारी – उप विकास आयुक्त
बिहारी समाज
वंदे मातरम हमारी राष्ट्रीय चेतना एकता और स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य धरोहर है – उप विकास आयुक्त
बिहारी समाज
पप्पू यादव, नोटिस, आयकर, पैसा बांटा
बिहार में मोदी नहीं, नीतीश के नाम पर मिला है वोट, इस्तीफा जनता से विश्वासघात : पप्पू यादव
बिहारी समाज
तेजस्वी के वार पर मंत्री दिलीप जायसवाल का पलटवार, मेरे अँगने में तुम्हारा क्या काम है…
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
तेजस्वी, बिजली, बिल स्ट्रक्चर, बदलाव, भड़के, सीएम, इस्तीफा, मांगा
देश-विदेश

बिजली बिल नियमों में बदलाव पर तेजस्वी भड़के, मांगा CM का इस्तीफा

बिहार में 1 अप्रैल से बिजली बिल नियमों में बड़ा बदलाव होने…

By Amit Dubey
चाचा जी, तड़ी पार, रोहिणी, नीतीश, इस्तीफा, तंज, ऑपरेशन, फिनिश
लेटेस्ट न्यूज़

चाचा जी! तड़ी पार,…रोहिणी ने नीतीश के इस्तीफे पर कसा तंज

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आज सोमवार…

By Amit Dubey
नितिन नवीन, इस्तीफा, भाजपा, विधायक, बांकीपुर, राज्यसभा
देश-विदेश

नितिन नवीन ने बांकीपुर सीट से दिया इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी करेंगे शुरू

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज पटना की बांकीपुर सीट…

By Amit Dubey
नीतीश, इस्तीफा, MLC,विधान परिषद, नया CM
देश-विदेश

नीतीश ने दिया विधान परिषद से इस्तीफा, नए CM की रेस शुरू

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को अपनी बिहार विधान…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?