भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भागलपुर जिले के विकास को नई ऊंचाई देते हुए 441.32 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उपहार दिया। ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत से रिमोट के जरिए एक साथ 144 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से जिले में बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में कूल ₹170.61 करोड़ रुपये का 88 उद्घाटन और ₹270.70 करोड़ रुपये का 56 शिलान्यास का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने बैजानी पंचायत में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान केवल घोषणाएं ही नहीं कीं, बल्कि कई महत्वपूर्ण केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। बच्चों की सुविधाओं और पोषण व्यवस्था को देखा। स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की जांच की। नवनिर्मित भवन का जायजा लेकर स्थानीय शासन को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस दौरान उन्होंने भागलपुर-बौंसी रेलवे लाइन पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरे में शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है कि टीएनबी कॉलेज परिसर में 100 बेड के बालिका छात्रावास का निर्माण।
जलापूर्ति योजना फेज-1 के जरिए घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य। ग्रामीण सड़कें, विद्युत आपूर्ति में सुधार और सामाजिक कल्याण की योजनाएं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी योजनाएं तय समय के भीतर पूरी हों ताकि आम जनता को इनका लाभ अविलंब मिल सके।