By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

घर में ही कर दिया मासूम का ऑपरेशन, सूई लगाते ही गई जान, झोलाछाप डॉक्टर का कमाल 

Swatva
Last updated: February 11, 2026 3:58 pm
By Swatva 117 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के अकबरपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक झोला छाप डॉक्टर ने इलाज के नाम पर 3 साल के बच्ची की जान ले ली। मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र के पचरूखी गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है, जबकि आरोपी डॉक्टर फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Contents
घर में किया ऑपरेशन, सुई लगाने के बाद नहीं आया होशबिना चेकअप के अस्पताल से भेजा घरग्रामीणों में गुस्सा, आरोपी डॉक्टर फरारग्रामीणों क्षेत्रों में झोला छाप डॉक्टरों का नेटवर्क
- Advertisement -

जानकारी के अनुसार अकबरपुर के पचरूखी गांव निवासी दिनेश रविदास की 3 साल की बच्ची की पीठ में ट्यूमर था। परिवार उसे दिखाने गांव के ही कथित डॉक्टर बबलू कुमार के पास पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने रिपोर्ट देखकर भरोसा दिलाया कि वह बच्ची का इलाज कर देगा और सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद उसने अपने घर पर ही बच्ची का ऑपरेशन करने का फैसला लिया।

घर में किया ऑपरेशन, सुई लगाने के बाद नहीं आया होश

परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने बिना किसी जांच या उचित व्यवस्था के बच्ची को इंजेक्शन दिया और ऑपरेशन जैसा इलाज शुरू कर दिया। सुई लगाने के बाद बच्ची बेहोश हो गई और उसे होश नहीं आया। हालत बिगड़ने पर परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बिना चेकअप के अस्पताल से भेजा घर

परिजनों का आरोप है कि कथित डॉक्टर ने न तो कोई मेडिकल जांच की और न ही ऑपरेशन के लिए जरूरी सुविधाएं मौजूद थीं। इलाज के बाद भी सही निगरानी नहीं की गई और बच्ची को घर भेज दिया गया। बाद में उसकी हालत गंभीर हो गई और उसकी जान चली गई।

- Advertisement -

ग्रामीणों में गुस्सा, आरोपी डॉक्टर फरार

घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों का गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। आक्रोश को देखते हुए आरोपी झोला छाप डॉक्टर बबलू कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

बड़ा सवाल बिना डिग्री ऑपरेशन कैसे?

- Advertisement -

इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बिना मेडिकल डिग्री कोई व्यक्ति ऑपरेशन कैसे कर सकता है?

बिना ऑपरेशन थिएटर के घर में सर्जरी कैसे की गई?

ग्रामीण इलाकों में झोला छाप डॉक्टरों पर कार्रवाई कब होगी?

ग्रामीणों क्षेत्रों में झोला छाप डॉक्टरों का नेटवर्क

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में लापरवाही ही नहीं, बल्कि यह सीधा आपराधिक कृत्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर लोग मजबूरी या जानकारी के अभाव में झोला छाप डॉक्टरों से इलाज कराते हैं। पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और जागरूकता के अभाव में ऐसे फर्जी डॉक्टर सक्रिय रहते हैं, जिससे कई बार जानलेवा घटनाएं हो जाती हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था और फर्जी डॉक्टरों पर नियंत्रण को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में कब तक कार्रवाई होती है और ऐसे जानलेवा इलाज पर रोक कब लगेगी।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

BA, छात्रा, दुष्कर्म, ​शादी, पंचायत, मुंह बंद, 11 माह, 30 बार, रेप
BA की छात्रा से दुष्कर्म…​शादी का झांसा दे मुंह बंद कराया…फिर 11 माह में 30 से अधिक बार रेप
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
“एक जैसी शिकायतों पर अब नहीं होंगे अलग-अलग निर्णय” : उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
बिहारी समाज
SSP ने 8 अधिकारियों का किया तबादला, कई थानों के बदले गए प्रभारी
बिहारी समाज
कांग्रेस, नेताजी, रहमान डकैत, लहराई गन, रील, वीडियो, वायरल, कर्नाटक
‘रहमान डकैत’ के अंदाज में कांग्रेसी ने लहराई गन, रील के चक्कर में बुरे फंसे नेताजी
अपराध देश-विदेश मनोरंजन राजनीति वायरल
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

BA, छात्रा, दुष्कर्म, ​शादी, पंचायत, मुंह बंद, 11 माह, 30 बार, रेप
BA की छात्रा से दुष्कर्म…​शादी का झांसा दे मुंह बंद कराया…फिर 11 माह में 30 से अधिक बार रेप
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
“एक जैसी शिकायतों पर अब नहीं होंगे अलग-अलग निर्णय” : उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
बिहारी समाज
SSP ने 8 अधिकारियों का किया तबादला, कई थानों के बदले गए प्रभारी
बिहारी समाज
कांग्रेस, नेताजी, रहमान डकैत, लहराई गन, रील, वीडियो, वायरल, कर्नाटक
‘रहमान डकैत’ के अंदाज में कांग्रेसी ने लहराई गन, रील के चक्कर में बुरे फंसे नेताजी
अपराध देश-विदेश मनोरंजन राजनीति वायरल
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
BA, छात्रा, दुष्कर्म, ​शादी, पंचायत, मुंह बंद, 11 माह, 30 बार, रेप
अपराध

BA की छात्रा से दुष्कर्म…​शादी का झांसा दे मुंह बंद कराया…फिर 11 माह में 30 से अधिक बार रेप

बेतिया से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें बीए…

By Amit Dubey

“एक जैसी शिकायतों पर अब नहीं होंगे अलग-अलग निर्णय” : उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

पटना। बिहार में भूमि विवादों के स्थायी और पारदर्शी समाधान के लिए…

By Swatva

SSP ने 8 अधिकारियों का किया तबादला, कई थानों के बदले गए प्रभारी

मुजफ्फरपुर। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा अपराध…

By Swatva

प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज की मांग, शिक्षा अधिकारियों की मनमानी से हर कोई परेशान 

नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय वासियों ने सुघड़ी में डिग्री कॉलेज…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?