अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल, अमृता बैंस की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य तेलहन निशन ऑयल सीड्स अंतर्गत सदस्यों के साथ बैठक आयोजित को गई। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य तेलहन मिशन के तहत अरवल जिला को तेलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार एवं उत्पादन वृद्धि हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना अंतर्गत सरसों, तोरिया राई सहित अन्य तिलहन फसलों के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। जिला कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत बीज, तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजना के तहत कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिनमें से 05 अवेदन स्वीकृत किए जा चुके है तथा शेष आवेदनों की प्रक्रिया प्रगति पर है।
बैठक में डी पी आर एवं बेत्त प्लान की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में कच्चे माल की उपलब्धता का स्रोत एवं प्रसंस्कृत उत्पाद की बिक्री विवरणी वित्तीय उपलब्धता की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी त्त्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम पंचायत स्तर तक चलाए जाए तथा पात्र किसानों को योजना से जोड़ने में कोई लापरवाही न बरती जाए। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने कहा कि NMEO-OS योजना जिले में तिलहन उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला प्रबंधक (नाबार्ड), जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक वरीय वैज्ञानिक, के०भी०के० के अलावा किसान भाग लिए।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट