By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पप्पू यादव गिरफ्तार, IGIMS से PMCH शिफ्ट…1995 के मामले में आज होगी पेशी

Amit Dubey
Last updated: February 7, 2026 1:01 pm
By Amit Dubey 69 Views
Share
3 Min Read
पप्पू यादव, गिरफ्तार, मकान कब्जा, पीएमसीएच, 1995, केस, पूर्णिया, सांसद, गर्दनीबाग
SHARE

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को बीती देर रात पटना पुलिस ने उनके मंदिरी स्थित आवास से एक 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया। सांसद पर दर्ज यह मामला 1995 का है जिसमें पप्पू यादव पर एक मकान कब्जाने को लेकर विभिन्न आपराधिक धाराओं के आरोप लगे हैं। हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद हुई सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए आईजीआईएमएस ले जाया गया। वहां तबीयत बिगड़ने के बाद अब उन्हें पीएमसीएच शिफ्ट कर दिया गया है। सांसद पप्पू यादव को सिर दर्द और धड़कन बढ़ने की शिकायत है। इस बीच पप्पू की गिरफ्तारी के विरोध में आज शनिवार की सुबह उनके समर्थकों ने आरा में मुख्यमंत्री नीतीश और गृहमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। खबर है कि आज ही पप्पू यादव को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

Contents
गर्दनीबाग में मकान कब्जाने का आरोपअदालत में पेश न होने पर वारंट जारी
- Advertisement -

गर्दनीबाग में मकान कब्जाने का आरोप

जानकाकरी के अनुसार पप्पू यादव पर दर्ज 31 साल पुराना यह मामला राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाने का है। इसमें लगे आरोप पुरानी भारतीय दंड संहिता के तहत थे जो अब नई बीएनएस एक्ट के अंतर्गत ट्रांस्फर हो गए। इन आरोपों में धारा 419, 420, 468, 448, 506 और 120 बी शामिल हैं। अदालत में सुनवाई के दौरान सांसद की लगातार गैरहाजिरी दर्ज की गई थी जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। पप्पू यादव ने गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रेरित कार्रवाई बताया। उन्होंने एक्स (X) पर लिखा कि नीट छात्रा की न्याय की लड़ाई में उनकी सक्रियता बिहार पुलिस को नागवार लगी। उन्होंने कहा कि चाहे जेल भेजो या फांसी दो, पप्पू रुकेगा नहीं।

अदालत में पेश न होने पर वारंट जारी

बताया जाता है कि गिरफ्तारी के दौरान पप्पू को चोट लगी जिस कारण उनके सिर में दर्द है। साथ ही वे धड़कन बढ़ने की भी शिकायत कर रहे हैं। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आज ही उन्हें कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है। इधर पीएमसीएच में मेडिकल जांच पूरी होने के बाद पप्पू यादव को आज शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेशी के दौरान मामले की आगे की सुनवाई होगी और न्यायिक प्रक्रिया के तहत उनकी गिरफ्तारी या जमानत पर निर्णय लिया जाएगा। दूसरी तरफ सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार का सियासी तापमान बढ़ गया। पप्पू समर्थक इसे राजनीतिक दबाव में उठाया गया कदम मान रहे हैं। उनका कहना है कि नीट छात्रा कांड में पप्पू यादव के लगातार प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाने तथा विरोध प्रदर्शन करने की वजह से उनकी गिरफ्तारी की गई है।

TAGGED: 1995, केस, गर्दनीबाग, गिरफ्तार, पप्पू यादव, पीएमसीएच, पूर्णिया, मकान कब्जा, सांसद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

लोक सभा अध्यक्ष ने विधानमंडलों में घटती गरिमा पर जताई चिंता
बिहारी समाज
जिला दंडाधिकारी के न्यायालय में सात वादों का किया गया निष्पादन
बिहारी समाज
राष्ट्रीय खाद्य तिलहन मिशन ऑयल सीड्स की बैठक आयोजित
बिहारी समाज
डी एम एस पी ने संयुक्त रूप से किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

लोक सभा अध्यक्ष ने विधानमंडलों में घटती गरिमा पर जताई चिंता
बिहारी समाज
जिला दंडाधिकारी के न्यायालय में सात वादों का किया गया निष्पादन
बिहारी समाज
राष्ट्रीय खाद्य तिलहन मिशन ऑयल सीड्स की बैठक आयोजित
बिहारी समाज
डी एम एस पी ने संयुक्त रूप से किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
कोर्ट, जमानत, न्‍यायिक हिरासत, सांसद, पूर्णिया, पप्पू यादव, PMCH, भर्ती
देश-विदेश

पप्‍पू यादव को नहीं मिली बेल, न्‍यायिक हिरासत में PMCH भर्ती

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को आज शनिवार की दोपहर पटना…

By Amit Dubey
किशोरी, बेतिया, फांसी, प्रेमी जोड़ा, तालीबानी, बर्बरता, वीडियो, वायरल, ग्रामीण
अपराध

प्रेमी जोड़े को पकड़ा…ग्रामीणों ने की तालीबानी बर्बरता और वीडियो कर दिया वायरल…आहत किशोरी ने दे दी जान

पश्चिम चंपारण के बेतिया से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां…

By Amit Dubey
ओम बिरला, स्थापना दिवस, विधानसभा, ई-विधान, एप, लॉन्च, डिजिटल, LIVE, LS स्पीकर
देश-विदेश

आज से LIVE हो गई बिहार विधानसभा, LS स्पीकर ओम बिरला ने लॉन्च किया डिजिटल  ई -विधान एप

बिहार विधानसभा भवन की स्थापना के 100 साल पूरे हो चुके हैं।…

By Amit Dubey
राजगीर, दिगम्बर, धर्मशाला, 4 सैलानी, मौत, जैन, बंगलुरु, आत्महत्या, FSL, कमरा, सील, पुलिस
अपराध

राजगीर दिगम्बर जैन धर्मशाला में मृत पाए गए 4 सैलानी, जांच में जुटी FSL और पुलिस

बिहार की पर्यटन राजधानी राजगीर के दिगम्बर जैन धर्मशाला के एक कमरे…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?