By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

कांग्रेस से भाजपा में गए मोदी के मंत्री बिट्टू को राहुल ने कहा गद्दार…कहासुनी के बाद हंगामा

Amit Dubey
Last updated: February 4, 2026 2:30 pm
By Amit Dubey 213 Views
Share
4 Min Read
बिट्टू, मंत्री, मोदी सरकार,गद्दार, राहुल, संसद, परिसर
SHARE

पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस के बड़े नेता बेअंत सिंह के पुत्र और मौजूदा मोदी सरकार में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को संसद भवन परिसर मेंं आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरेआम गद्दार कह दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में बिट्टू केंद्रीय रेल राज्य मंत्री हैं। खास बात है कि बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी 31 अगस्त 1995 में मानव बम विस्फोट में हत्या कर दी गई थी। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को राहुल गांधी द्वारा गद्दार कहे जाने से सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ है। खबर है कि राहुल गांधी की निलंबित सांसदों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की तकरार हुई जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच हासुनी भी हुई। बुधवार को संसद भवन के मकर द्वार पर निलंबित सांसदों के धरने के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आमने-सामने आ गए और राहुल गांधी ने उन्हें गद्दार कह दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘गद्दार’ कहे जाने के जवाब में मंत्री बिट्टू ने भी कांग्रेस नेताओं को ‘देश का दुश्मन’ बता दिया। दरअसल, राहुल गांधी धरना दे रहे निलंबित सांसदों का हौसला बढ़ाने संसद परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजर रहे थे। कांग्रेस के नेता रह चुके बिट्टू संसद भवन में प्रवेश कर रहे थे और वह टिप्पणी करते सुने गए कि ये जंग जीतकर आए हैं। इस पर राहुल गांधी ने उन्हें संबोधित करते हुए ‘माय ट्रेटर फ्रेंड’ (मेरे गद्दार मित्र) कहा। दोनों नेताओं के बीच कहासुनी हुई। राहुल गांधी ने बिट्टू से कहा कि एक दिन तुम लौट कर आओगे। घटना के दौरान राहुल गांधी ने हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन रवनीत सिंह बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया और कहा कि ये ‘देश के दुश्मन हैं’। इस पूरे घटनाक्रम के बाद संसद परिसर में सियासी हलचल और तेज हो गई।

बता दें कि राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला देते हुए दावा किया कि पीएम मोदी ने 2020 के भारत-चीन संघर्ष के दौरान तत्कालीन सेना प्रमुख को यह संदेश दिया था, ‘जो उचित समझो वो करो’। राहुल ने कहा कि यप्रधानमंत्री यदि लोकसभा में आए तो मैं उन्हें पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब भेंट करूंगा। वहीं इस पूरे मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोके जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है, देश के हर नागरिक की इस पर आस्था है इसलिए हमें इसके अंदर जरूरी मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। लोकसभा में भारत-चीन गतिरोध पर राहुल गांधी की ओर से पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की किताब का हवाला दिए जाने पर मचे हंगामे को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी एक पब्लिक सोर्स से कोट कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। वहीं, सत्ता पक्ष के लोग खुद कभी मैग्जीन तो कभी किताब से संसद में कोट करते रहे हैं।

TAGGED: गद्दार, परिसर, बिट्टू, मंत्री, मोदी सरकार, राहुल, संसद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

रामनवमी पर भव्य झांकी के साथ निकली शोभायात्रा, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
बिहारी समाज
अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, शिवपुरी के फ्लैट से 5 शातिर गिरफ्तार
बिहारी समाज
शहीद दिवस, वीरता पुरस्कार, प्रेस क्लब, अश्विनी चौबे, नित्या पाठक
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में शहीद दिवस पर दिये गए वीरता पुरस्कार
देश-विदेश बिहारी समाज
30 मार्च तक इस्तीफे की घड़ी, क्या नीतीश कुमार छोड़ेंगे सीएम की कुर्सी?
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

रामनवमी पर भव्य झांकी के साथ निकली शोभायात्रा, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
बिहारी समाज
अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, शिवपुरी के फ्लैट से 5 शातिर गिरफ्तार
बिहारी समाज
शहीद दिवस, वीरता पुरस्कार, प्रेस क्लब, अश्विनी चौबे, नित्या पाठक
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में शहीद दिवस पर दिये गए वीरता पुरस्कार
देश-विदेश बिहारी समाज
30 मार्च तक इस्तीफे की घड़ी, क्या नीतीश कुमार छोड़ेंगे सीएम की कुर्सी?
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
शहीद दिवस, वीरता पुरस्कार, प्रेस क्लब, अश्विनी चौबे, नित्या पाठक
देश-विदेश

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में शहीद दिवस पर दिये गए वीरता पुरस्कार

पद्म विभूषण आदित्य नाथ झा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आज नई दिल्ली स्थित…

By Amit Dubey
लॉकडाउन, नहीं, अफवाह, केंद्रीय मंत्री, PM मोदी, सभी मुख्यमंत्री, मीटिंग, ईरान युद्ध
देश-विदेश

नहीं लगेगा लॉकडाउन, आज शाम PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग

केंद्र सरकार ने ईरान युद्ध के कारण देश में लॉकडाउन की अफवाहों…

By Amit Dubey
पेट्रोल, डीजल, उत्पाद शुल्क, घटा, 10 रु, ईरान युद्ध, केंद्र सरकार
देश-विदेश

क्या घट गईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? लॉकडाउन की अफवाहों के बीच तेल पर उत्पाद शुल्क 10 रु घटा

ईरान युद्ध को लेकर देश में लॉकडाउन की अफवाहों के बीच केंद्र…

By Amit Dubey
रामसूरत राय, पूर्व मंत्री, हत्या, करीबी, मुजफ्फरपुर, हरिशंकर सिंह
अपराध

पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता रामसूरत राय के करीबी की मुजफ्फरपुर में हत्या

मुजफ्फरपुर में बीती रात पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रामसूरत राय के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?