नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड प्रमुख द्वारा अपनी मां के नाम फर्जी भेंडर बना लाखों रुपए गोलमाल करना महंगा पड़ने लगा है। इसकी कीमत उन्हें पदच्युत होकर चुकानी पड़ सकती है।
30.01.2026 को सचिव, आयुक्त मगध प्रमंडल गया के समक्ष लोक प्रहरी वाद संख्या 11/ 25 और 12/25 सुनवाई की गई। आयुक्त के सचिव ने इस मामले की सुनवाई करते हुए जिला पदाधिकारी ,नवादा को प्रखंड प्रमुख मेसकौर को पदमुक्त करने हेतु प्रस्ताव भेजने के लिए अंतिम पत्र जारी करने का आदेश दिया है।
ऐसे में प्रस्ताव भेजे जाने के तत्काल बाद राज्य ग्रामीण विकास सह पंचायत राज को अग्रसारित किया जा सकेगा। प्रस्ताव भेजे जाने के बाद पदच्युत होने लगभग तय माना जा रहा है। वैसे संभव है राशि वसूली के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है।
भईया जी की रिपोर्ट