नवादा : नवादा नगर परिषद क्षेत्र के भदौनी मुहल्ले के मो शहबाज की हृदयगति रुकने से मौत हो गयी। इसके करीब अठारह माह पूर्व इनकी पत्नी मरहूम रिहाला की मौत अपने नैहर रोह जाने के क्रम में पथ दुर्घटना में मौत हो चुकी थी।
मरहूम अपने पीछे दो नाबालिग पुत्री व दो मासूम पुत्र छोड़ गये हैं। ऐसे में चारों बच्चों के सर से माता पिता का साया उठने से यतीम हो गये हैं। अब चारों भाई बहन के सामने न केवल भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है बल्कि अच्छी परवरिश व तालिम मुश्किल हो गया है।
मौत की सूचना मिलते ही राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने मरहूम के घर पहुँच न केवल यतीम बच्चों को सांत्वना दी बल्कि उन्हें फिलहाल अपनी ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके साथ ही परवरिश योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बाल श्रम पदाधिकारी को मामले की जांच कर परवरिश योजना का लाभ अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
भईया जी की रिपोर्ट