By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

DGP को सौंपी गई SIT रिपोर्ट, सेक्सुअल असॉल्ट या साजिश! कैसे हुई NEET छात्रा की मौत?

Amit Dubey
Last updated: January 23, 2026 2:22 pm
By Amit Dubey 253 Views
Share
5 Min Read
विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
SHARE

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही जहानाबाद की रहने वाली छात्रा की संदिग्ध हालात में हुई मौत की जांच अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने इस सनसनीखेज कांड की सात दिनों की गहन जांच के बाद अपनी रिपोर्ट बिहार पुलिस मुख्यालय को सौंप दी है। यह रिपोर्ट बिहार पुलिस के DGP को पेश की गई है। अब SIT की इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच की दिशा तय की जाएगी। बिहार की सियासत और पुलिस महकमे को हिला देने वाला यह मामला काफी उलझा हुआ है। रिस्थिति जन्य सबूत तथा संदिग्धों के बयान के अलावा छात्रा की मौत से कुछ दिन पहले की गतिविधियां परस्पर विरोधाभासी रही हैं। ऐसे में देखना है कि SIT ने छात्रा की मौत की बजह सेक्सुअल असॉल्ट बताई है या फिर योजनाबद्ध तरीके से की गई साजिशन हत्या।

Contents
SIT रिपोर्ट में गवाहों के बयान और तकनीकी सबूतCCTV फुटेज से छात्रा की मूवमेंट टाइमलाइन बनाईपुलिस की लापरवाही और पोस्टमार्ट रिपोर्ट का हवाला
- Advertisement -

SIT रिपोर्ट में गवाहों के बयान और तकनीकी सबूत

सूत्रों के अनुसार डीजीपी को सौंपी गई SIT रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े लगभग हर संभावित गवाह के बयान और सबूत शामिल हैं। इसमें अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और मैनेजमेंट, छात्रा के परिवार के सदस्यों, हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं, हॉस्टल के मैनेजमेंट और स्टाफ, पड़ोसियों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों आदि के बयान शामिल हैं। मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), टावर लोकेशन डेटा, डिजिटल डेटा और फोरेंसिक इनपुट भी रिपोर्ट का हिस्सा हैं। SIT ने शंभू गार्ट्स हॉस्टल के फिजिकल स्ट्रक्चर, कमरों की हालत और तीनों गेट, खासकर पिछले गेट और लिंक रोड से उसके कनेक्शन को भी अपनी जांच में शामिल किया है। मकसद यह पता लगाना है कि यह घटना हॉस्टल के किस कमरे या हिस्से में हुई और उस समय वहां कौन-कौन मौजूद था।

CCTV फुटेज से छात्रा की मूवमेंट टाइमलाइन बनाई

SIT ने छात्रा के मूवमेंट की एक विस्तृत टाइमलाइन तैयार की है। जांच में पटना जंक्शन से शंभू गर्ल्स हॉस्टल तक के CCTV फुटेज, हॉस्टल के अंदर और आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग और जहानाबाद में छात्रा के घर से रेलवे स्टेशन तक लगे 40 से ज्यादा CCTV कैमरों के फुटेज की समीक्षा की गई। इस फुटेज के आधार पर छात्रा की यात्रा, हॉस्टल पहुंचने का समय और उसके बाद की गतिविधियों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा 5 जनवरी को जहानाबाद से पटना आई और दोपहर करीब 3:35 बजे शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची। अगले दिन, 6 जनवरी को, वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली और दोपहर में बेहोश पाई गई। उसे पहले कंकड़बाग के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, फिर प्रभात मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे 9 जनवरी को मेदांता अस्पताल रेफर किया गया, जहां 11 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस की लापरवाही और पोस्टमार्ट रिपोर्ट का हवाला

शुरुआती जांच में पुलिस ने क्राइम सीन, CCTV फुटेज और शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर यौन उत्पीड़न की संभावना से इनकार कर दिया था। लेकिन PMCH की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस नतीजे पर गंभीर सवाल उठाए। इसमें साफ कहा गया कि यौन उत्पीड़न की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। शरीर पर चोट के निशान और जबरदस्ती यौन संपर्क के संकेत मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया। इसके बाद, छात्रा के पिता ने चित्रगुप्त नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई। SIT ने मुख्य रूप से इसपर फोकस रखा कि 5 जनवरी को जहानाबाद से पटना की यात्रा के दौरान छात्रा की मानसिक और शारीरिक हालत कैसी थी? हॉस्टल पहुंचने के बाद ऐसा क्या हुआ कि वह शाम को बेहोश हो गई, जबकि कथित तौर पर वह पूरे दिन नॉर्मल थी। जांच में छात्रा के मोबाइल कॉल पैटर्न को भी शामिल किया गया है, जिसमें एक खास नंबर पर बार-बार संपर्क दिखाया गया है।

- Advertisement -
TAGGED: DGP, Neet, SIT, छात्रा, मौत, रिपोर्ट, सेक्सुअल असॉल्ट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ट्रांसफर, 4 IPS, लखीसराय, नवगछिया, नया SP, बाढ़, एसडीपीओ
अपराध

4 IPS समेत बिहार में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, लखीसराय और नवगछिया में नए SP

नीतीश सरकार ने आज बुधवार को 4 IPS समेत कुल 6 पुलिस…

By Amit Dubey
धमाका, आग, कार, चार्जिंग, इंदौर, 8 मरे, बिहार, किशनगंज
दुर्घटना

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाके से घर में लगी आग, बिहार के 6 लोगों समेत 8 की मौत

बिहार के किशनगंज जिले के छह लोगों समेत कुल 8 लोगों की…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
फायरिंग, मुजफ्फरपुर, गायघाट, पॉक्सो आरोपी, पुलिस टीम, हमला, ग्रामीण, मौत, SHO, 3 जवान, जख्मी
अपराध

पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, फायरिंग में ग्रामीण की मौत…SHO समेत 3 जवान जख्मी

मुजफ्फरपुर के गायघाट में एक पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?