राजद सुप्रीमो लालू के बड़े ‘लाल’ तेजप्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने इन सभी से वाराणसी के एक गर्ल्स हॉस्टल में बिहार के सासाराम की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा की संदिग्ध हालात में हुई मौत की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। छात्रा की मौत का यह मामला करीब एक वर्ष पहले का है जिसमें सासाराम की रहने वाली 17 वर्षीया छात्रा स्नेहा सिंह कुशवाहा की वाराणसी में मौत हो गई थी। स्नेहा वाराणसी के भेलूपुर थानांतर्गत एक गर्ल्स हॉस्टल
रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसके माता-पिता बीते दिन तेज प्रताप के आवास पर उनसे मिले और अपनी सुनाकर मामले में न्याय के लिए उनसे मदद मांगी जिसके बाद तेज प्रताप ने यह प्रत्र लिखा।
एक वर्ष पुराने मामले की सीबीआई जांच की मांग
तेज प्रताप यादव ने अपने पत्र में कहा है कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसमें निष्पक्ष तथा पारदर्शी जांच जरूरी है। पीड़िता बिहार की बेटी थी और उसकी हत्या ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि स्थानीय स्तर पर जांच से पूरे सच के सामने आने में बाधा आ सकती है, इसलिए सीबीआई जांच आवश्यक है। तेज प्रताप ने अपनी मांग को लेकर चारों नेताओं को चिठ्ठी लिखी और इसकी जानकारी खुद ट्विट कर सार्वजनिक की। तेज प्रताप यादव लिखा कि, पिछले वर्ष दिनांक- 01/02/2025 को उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिले के भेलूपुर थानांतर्गत एक बेहद ही दुःखद घटना घटित हुई थी। इस दिन बिहार के रोहतास जिले की बेटी स्नेहा सिंह कुशवाहा, उम्र-17 वर्ष का बलात्कार कर क्रूरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका के माता-पिता उनसे मिले और न्याय के लिए मदद मांगी।
क्या है पूरा मामला, तेज प्रताप से मिले माता-पिता
तेज प्रताप ने आगे जानकारी दी कि इसे लेकर हमने उत्तर प्रदेश के सीएम, बिहार सीएम, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री को मृतका स्नेहा सिंह कुशवाहा और उसके परिजनों को न्याय दिलाने और निष्पक्ष जांच हेतु CBI की देखरेख में जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग भी किया है। उन्होंने कहा कि, मुझे पूरी उम्मीद है केंद्र, यूपी और बिहार सरकार मर्माहत कर देनी वाली घटना को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई करने की कृपा करेंगे। दरअसल, मामला 2025 का है। सासाराम के नगर थाना के तकिया मोहल्ले की रहने वाली 17 वर्षीय इंटर की छात्रा की उत्तर प्रदेश के वाराणसी के गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी मौत को खुदकुशी मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया। मृतका का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। परिजनों ने हॉस्टल संचालक पर आरोप लगाया और लगातार यूपी सरकार से इसे हत्या मानकर जांच की मांग कर रहे हैं।