अरवल – स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में युवा दिवस के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के बैनर तले मधुश्रवा खेल मैदान परिसर में महिला फुटबॉल चैंपियनशिप मैच का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता क्रीड़ा प्रकोष्ठ जिला संयोजक राधिका रमण ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सतीश राजू, जिला महामंत्री संजीव कुमार, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय सहित अन्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।
इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उतर प्रदेश और बिहार की महिला टीम के बीच मुकाबला हुई। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपने खेल का परिचय दिया। क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों को स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व के बारे में बताया एवं उनके व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने की अपील की। उन्होंने कहा कि सशक्त राष्ट् के निर्माण के लिए युवाओं का शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास अत्यंत आवश्यक है। तभी युवा सफल हो सकते हैं।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं दर्शकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत को पुनः विश्वगुरु के रूप में देखना चाहते थे। उनका मानना था कि युवाओं के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस बात पर जोर दिया कि स्वस्थ शरीर से ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है। वही जिला महामंत्री संजीव कुमार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के अनुसार संघर्ष ही युवाओं की पहचान है और खेल समाज में समरसता का संदेश देता है। खेल में जिसमें उतर प्रदेश की टीम ने जीत दर्ज की।
विजेता एवं उप विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर उन्हें आगे भी अच्छा खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान टीमों ने खेल भावना के साथ उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार, जिला महामंत्री संजीव कुमार, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष कुन्दन पाठक, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुमार अमर ज्योति, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, कार्यालय मंत्री धनंजय कुमार, संजय गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता कौशल कुमार, सहित अन्य उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट