अरवल : इंदल मेहता के वर्षी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर उनके स्मारक पर पुष्पांजलि की गई और पूरे प्रखंड से जुटे हुए पार्टी के ब्रांच सचिव एवं अगुआ साथियों की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन किया गया। कन्वेंशन में करीब 25 साथियों ने अपना-अपना विचार रखा। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया और कामरेड इंदल मेहता के सपनों को साकार करने का संकल्प के साथ गरीबों को एकजुट करने का निर्णय लिया। कैडर कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य स्थाई समिति सदस्य पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि बिहार के लिए विडंबना है कि सरकार का गठन होते ही।
मजेदार बात है कि जिन गरीबों के वोट से सरकार बनी उन्हीं गरीबों के ऊपर बुलडोजर चलाना शुरु कर दिया। जो गरीब लोग सरकारी जमीन पर बसे हुए हैं, अब सरकार कानूनी दांव पेंच के जरिए उजाड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले सामंती ताकतें डायरेक्ट गरीबों के ऊपर हमले करते थे। लेकिन अभी कानूनी दाव पेंच के जरिए सरकार प्रशासन के जरिए गरीबों के ऊपर हमला सामंती ताकतों के इशारों पर कर रही है। इस बात को गरीबों को समझने की जरूरत है और व्यापक गरीबों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत चालाकी से रजवार, पासवान, अति पिछड़ा में जाति के रूप में फूट डालकर गरीबों की एकता को कमजोर किया है ताकि उनके ऊपर दमन किया जा सके। उनके द्वारा संगठित प्रतिवाद कमजोर हो, यह भाजपा की साजिश है। इसके खिलाफ हम लोगों को एकजुट होकर लड़ाई लड़ना ही होगा।आने वाले समय में अपनी जमीन बचाने, अपना मकान बचाने के लिए भी संघर्ष तेज करना होगा। अभी प्रशासन द्वारा कई गांव में घर खाली करने की सूचना देना शुरू कर दिया है ।गरीबों को घर खाली करने का फरमान जारी किया है। इसको लेकर हमें हर हाल में एकजुट होना होगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण मजदूरों को मिलने वाला संवैधानिक काम के अधिकार मनरेगा को खत्म करने का नया नाम के साथ कानून बनाया गया है। पहले केंद्र सरकार 90 प्रतिशत राशि भुगतान कर देती थी। अब 60 प्रतिशत केंद्र सरकार राशि तब देगी जब 40 प्रतिशत राज्य सरकार भी भुगतान कर पायेगी। साल में मनरेगा में 125 दिन काम देने की सरकार की घोषणा तो क्रांतिकारी लगता है लेकिन राशि दिया ही नहीं जाएगा तो योजना ही खत्म हो जाएगा । श्रम कानून में बदलाव भी मजदूर के खिलाफ ही किया गया है ।
भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि सामंती ताकतों का मनोबल काफी बढ़ गया है । भाजपा की सरकार बनने से उदंड व अपराधियों का मनोबल बढ़ा है । पार्टी को मजबूत करना होगा। कैडर कन्वेंशन को अरवल प्रखंड सचिव महेंद्र प्रसाद, कलेर प्रखंड सचिव का उमेश पासवान, त्यागी जी, प्रमोद राम, सुरेंद्र प्रसाद, गया प्रसाद चंद्रवंशी समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट