अरवल – भारत की एनडीए सरकार ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन बिल पास किया है। इसी मुद्दे पर एनडीए के सभी दलों के जिला अध्यक्षों के संयुक्त नेतृत्व में अरवल जिला अतिथि गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई । जिसमें मुख्य वक्ता बिहार विधान परिषद सदस्य अनामिका सिंह ने प्रेस को संबोधित किया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, हम जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, लोजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन, रालोमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र राम, जेडीयू प्रवक्ता चांद मलिक मौजूद रहे।
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बिहार विधान परिषद सदस्य अनामिका सिंह ने कहा कि पहले जो मनरेगा था या जवाहर रोजगार योजना के माध्यम से जो कम चलता था, उसमें काफ़ी भ्रष्टाचार था। भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था। प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में अब नया बिल सहायक साबित होगा। विपक्ष को राम के नाम पर भी मिर्ची लगती है।’ कोई भी अच्छा काम भारत सरकार करती है तो उसका विरोध विपक्ष करने लगती है।
बिहार विकसित बनेगा तभी देश विकसित होगा। ‘जी रामजी’ जो बिल है, वो गांव के लोगों के लिए खास लाया गया है। कैसे विकसित गांव बने और मजदूर का कैसे विकास हो? ये सब इस बिल में दिया है। इस बिल में 125 दिन तक रोजगार की गारंटी है। सरकार का संकल्प है कि 2047 तक हमारा देश विकसित बने, इसके लिए गांव को विकसित बनना जरूरी है। गांव का कैसे विकास हो? बिहार की एनडीए सरकार ने गांव में इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर शिक्षा की दिशा में कई काम किए हैं।
गांव, गरीब किसान का कैसे विकास हो, इस पर प्रावधान किया गया है। काम का प्रावधान 100 की जगह 125 दिन किया गया है। नहीं तो मानदेय देना होगा। हर सप्ताह मानदेय का भुगतान करना होगा। विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है। विपक्ष के आरोप गलत और भ्रमहीन है। पहले 100 दिन रोजगार था, अब 125 दिन रोजगार की गारंटी है। इससे गरीबों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नए बिल में सामाजिक आर्थिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किया गया है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट