अरवल – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के आलोक में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 100 दिवसीय गहन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि बाल विवाह की कुरीतियों को समाप्त करना, किशोरियों को सशक्त बनाना, बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम में बाल विवाह के कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबर 1098 और 15100, बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल के संबंध में जानकारी भी दी जाएगी। जिले के अरवल प्रखण्ड में 29 दिसम्बर , करपी एवं कुर्था प्रखण्ड में 30 दिसम्बर , सोनभद्र वंशी सूर्यपुर एवं कलेर प्रखण्ड में 31 दिसम्बर 2025 को कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम के दौरान मार्केट हाट, ग्राम सभा, सार्वजनिक / सामुदायिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों व अन्य पब्लिक प्लेस में जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विधिक के संबंध में पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवकों को जागरूकता शिविर में सम्मिलित होने हेतु नन्द किशोर शर्मा, बिनोद कुमार, प्रफुल कुमार, शशिकांत शर्मा, रामजनम सिंह, विकास कुमार, राजू कुमार, सुमन देवी, बिरेन्द्र कुमार, वीर रतन प्रसाद, इरफान आलम, शशि भुषण सिंह, संजय कुमार, ओम प्रकाश कुमार, जया देवी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत संबंधित थाने, बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट