By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

डॉ. एन.के. झा बने इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय वाइस प्रेसिडेंट

Swatva
Last updated: December 25, 2025 8:19 pm
By Swatva 132 Views
Share
2 Min Read
SHARE

पटना। पटना विश्वविद्यालय के अप्लाइड इकोनॉमिक्स एंड कॉमर्स विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. (प्रो.) एन.के. झा को इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन (आईसीए) का राष्ट्रीय वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है। यह चुनाव कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित गार्डेन सिटी यूनिवर्सिटी में 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित आईसीए के 76वें ऑल इंडिया कॉमर्स कॉन्फ्रेंस के वार्षिक अधिवेशन के दौरान संपन्न हुआ।

- Advertisement -

डॉ. झा की यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है। इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के पूर्वोत्तर जोन—जिसमें देश के लगभग आधे राज्य शामिल हैं और जिसे आईसीए का सबसे बड़ा जोन माना जाता है—से 75 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी प्रत्याशी ने सेंट्रल पैनल के पद पर जीत दर्ज की है। डॉ. एन.के. झा का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।

गौरतलब है कि डॉ. झा ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर शानदार जीत हासिल की है। इससे पूर्व वे तीन वर्ष पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित आईसीए के 73वें अधिवेशन में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर निर्वाचित हुए थे। आईसीए के इतिहास में वे ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने लगातार दूसरी बार इतने बड़े बहुमत से राष्ट्रीय स्तर का चुनाव जीता है।

चुनाव में कुल 713 मत पड़े, जिनमें से डॉ. झा को देशभर से 457 मत प्राप्त हुए। अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. झा ने कहा कि पिछले दायित्व की तुलना में इस बार जिम्मेदारी और भी बड़ी है, जिस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। डॉ. एन.के. झा पटना विश्वविद्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपना सफल योगदान दे चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे बिहार में खुशी की लहर है। देश के कोने-कोने से शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -
TAGGED: patna, patna khabar, patna news, पटना, पटना खबर, पटना न्यूज, पटना विश्वविद्यालय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नगर के बेली शरीफ में गाड़ी पार्किंग विवाद, दो गुट भिड़े, दो घायल
बिहारी समाज
पिरौटा में ‘कादो -की होली’ का तड़का, जब जापानी सितारों पर चढ़ा मिट्टी का रंग
बिहारी समाज
पीट-पीटकर हत्या, महिलाओं के बीच रास्ते को ले झगड़ा, चचेरे भाई से चल रहा जमीनी विवाद
बिहारी समाज
गैस टैंकर से लाया जा रहा 461 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नगर के बेली शरीफ में गाड़ी पार्किंग विवाद, दो गुट भिड़े, दो घायल
बिहारी समाज
पिरौटा में ‘कादो -की होली’ का तड़का, जब जापानी सितारों पर चढ़ा मिट्टी का रंग
बिहारी समाज
पीट-पीटकर हत्या, महिलाओं के बीच रास्ते को ले झगड़ा, चचेरे भाई से चल रहा जमीनी विवाद
बिहारी समाज
गैस टैंकर से लाया जा रहा 461 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

नगर के बेली शरीफ में गाड़ी पार्किंग विवाद, दो गुट भिड़े, दो घायल

- कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस बल तैनात नवादा : जिले के नगर…

By Swatva

पिरौटा में ‘कादो -की होली’ का तड़का, जब जापानी सितारों पर चढ़ा मिट्टी का रंग

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के पिरौटा गांव आये जापानी…

By Swatva

पीट-पीटकर हत्या, महिलाओं के बीच रास्ते को ले झगड़ा, चचेरे भाई से चल रहा जमीनी विवाद

नवादा : जिले के रोह थाना क्षेत्र के बंसीचक गांव में होली…

By Swatva
बिहारी समाज

गैस टैंकर से लाया जा रहा 461 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

नवादा : जिले की उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आलोक में…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?