नवादा : कहा जाता है अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता? रामायण-महाभारत में ऐसे दर्जनों उदाहरण भरे पड़े हैं जब एक हनुमान व अभिमन्यु ने वह काम किया जिसकी कल्पना तक किसी ने नहीं की थी। ठीक इसी प्रकार जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल ने वह काम किया जो पूरे बिहार का आरटीआई कार्यकर्ता नहीं कर सका।
अबतक सूचना के अधिकार को अधिकारियों द्वारा बहुत हल्के में लिया जाता था। कई तो इसे नाजायज राशि वसूली का धंधा कहकर पल्ला झाड़ लेते थे। यह शब्द इमानदार कार्यकर्ताओं को बहुत चुभता था। लेकिन हनुमान की तरह किसी को सीना तानकर दिखाना भी संभव नहीं। ऐसे में चर्चिल ने माननीय बिहार राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त महोदय और प्रधान सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना को दो-दो पत्र भेजा।
इतना ही नहीं सीपीग्राम पर इसकी गंभीर शिकायत दर्ज कराई जिसके आलोक में पूरे बिहार राज्य के सभी विभाग सभी विभागाध्यक्ष ,सभी प्रमंडलीय आयुक्त ,सभी जिला पदाधिकारी सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, सभी पुलिस अधीक्षक के सभी लोक सूचना पदाधिकारियों को आरटीआई का प्रशिक्षण देने का पत्र जारी किया गया है। ऐसे में अब आरटीआई से संबंधित न केवल प्रशिक्षण आरंभ हो सकेगा बल्कि मांगी गयी सूचना समय पर मिलने की संभावना प्रबल हो गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट