नवादा : जिले के बहुचर्चित वरीय पत्रकार रवीन्द्र नाथ भैया की खबर एकबार फिर रंग लाई है। वैसे उक्त खबर करीब नौ माह पूर्व का है लेकिन शिक्षा विभाग को जांच कराने पर विवश होना पड़ा।
नौ माह पूर्व फर्जी शैक्षणिक पत्र पर जिले के रजौली, सिरदला व अकबरपुर प्रखंड में अल्पसंख्यक समुदाय के शिक्षकों की बहाली का मुद्दा प्रमाण के साथ प्रकाशित किया गया था। शिक्षा विभाग ने तीन शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच संबंधित महाविद्यालयों से करायी जो जांच में फर्जी पाया गया।
इससे संबंधित खबरें विभिन्न समाचार पत्रों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अब जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की है। स्पष्टीकरण में पूछा गया है कि क्यों नहीं उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया जाय?
भईया जी की रिपोर्ट