By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जिला राजद के दो धड़ों में आरोप प्रत्यारोप के बीच अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को पद से किया निष्कासित

Swatva
Last updated: December 22, 2025 2:46 pm
By Swatva 224 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को करारा झटका लगने के बाद राजद के दो धड़ों द्वारा अलग अलग समीक्षा बैठकों के बहाने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में राजद मजबूत होने के बजाय कमजोर होने लगी है। हालात यहां तक पहुंच गया है कि जिलाध्यक्ष उदय यादव ने जिसे पूरे जोश खरोस के साथ राजद की सदस्यता ही नहीं बल्कि जिला संगठन में पद देकर सुशोभित किया था एक एक कर पद से निकालने में लगे हैं।

- Advertisement -

जिला राजद में पहले पूर्व मंत्री राजवल्लभ परिवार का दबदबा था। एक षड्यंत्र के तहत न केवल उन्हें बल्कि उनके परिवार को दल से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया गया। राजवल्लभ व उनके परिवार को राजद से विमुख करा जिलाध्यक्ष उदय यादव व श्रवण कुशवाहा को लगा था अब वे एकक्षत्र राज कर सकेंगे लेकिन मौका देखते ही पूर्व विधायक कौशल यादव, पूर्णिमा यादव व पूर्व विधान पार्षद सलमान रागिव अपने समर्थकों के साथ न केवल जदयू को टाटा बाय बाय बोल राजद का दामन थाम लिया बल्कि दोनों पति-पत्नी नवादा व गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्रों से टिकट लेकर एक साथ तीन क्षत्रपों को दिन में तारे दिखा दिया।

अब कौशल समर्थकों द्वारा चुनाव में हार की समीक्षा के बहाने उदय व श्रवण कुशवाहा पर न केवल सीधा हमले कर व करवा रहे हैं बल्कि बात उनके बाप की औकात तक पहुंच चुकी है। आगे और कहां तक जायेगी कहना मुश्किल है। ऐसे में जिलाध्यक्ष ने पहले कहा जिनको दल में रहना है दलीय अनुशासन का पालन करते हुए रहे, अन्यथा बाहर का रास्ता चुनने के लिए स्वतंत्र हैं।

बावजूद उनकी चेतावनी का असर पड़ने के बजाय हमला दोनों ओर से और तेज हो गया। जिसका परिणाम हुआ कि जिलाध्यक्ष उदय यादव ने राजद उपाध्यक्ष विनय यादव जो कौशल यादव के दायें हाथ माने जाते रहे हैं उपाध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया। इसके पूर्व युवा राजद महासचिव चंदन चौधरी को पद से निष्कासित किया जा चुका है। इन सबों के बीच राज्य कमिटी चुप्पी साधे तमाशा देख रही है जबकि जिला राजद बेहद संक्रमण काल से गुजर रहा है। इसका परिणाम है कि राजद कार्यकर्ता मायूस होने लगे हैं।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जिला जज शिल्पी सोनी का रहस्यमय निधन,देर रात धर्मशिला निजी अस्पताल में करायी गयी थी भर्ती
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण स्वीकृति 
बिहारी समाज
संबंधित अधिकारी समस्याओं का निराकरण नियमानुकूल शीघ्र करें – जिला पदाधिकारी
लेटेस्ट न्यूज़
हज प्रशिक्षण कैंप 7 फरवरी को कार्यालय मजलिस उलेमा नवादा में
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिला जज शिल्पी सोनी का रहस्यमय निधन,देर रात धर्मशिला निजी अस्पताल में करायी गयी थी भर्ती
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण स्वीकृति 
बिहारी समाज
संबंधित अधिकारी समस्याओं का निराकरण नियमानुकूल शीघ्र करें – जिला पदाधिकारी
लेटेस्ट न्यूज़
हज प्रशिक्षण कैंप 7 फरवरी को कार्यालय मजलिस उलेमा नवादा में
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

जिला जज शिल्पी सोनी का रहस्यमय निधन,देर रात धर्मशिला निजी अस्पताल में करायी गयी थी भर्ती

नवादा  : जिले में जिला जज के निधन की खबर है। नवादा…

By Swatva
बिहारी समाज

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण स्वीकृति 

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा वैस की अध्यक्षता में उद्योग विभाग…

By Swatva

हज प्रशिक्षण कैंप 7 फरवरी को कार्यालय मजलिस उलेमा नवादा में

नवादा : जिले के हज यात्रियों के लिए हज प्रशिक्षण कैंप शनिवार,…

By Swatva
बिहारी समाज

नाला पर पुल नहीं रहने से स्कूली बच्चे व शिक्षक परेशान

- तीन किलोमीटर का चक्कर लगा विद्यालय पहुंचने की है मजबूरी नवादा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?