By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

राष्ट्रीय महिला आयोग “आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत सुनवाई का आयोजन

Swatva
Last updated: December 20, 2025 12:20 pm
By Swatva 257 Views
Share
2 Min Read
SHARE

नवादा : राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली श्रीमती ममता कुमारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला आयोग “आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन डीआरडीए सभागार में दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनना, उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। सुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, संपत्ति संबंधी विवाद सहित अन्य सामाजिक एवं कानूनी समस्याओं से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत किए गए।

- Advertisement -

माननीय सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग ने उपस्थित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं संबंधित विभागों तथा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और “आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से आयोग स्वयं महिलाओं तक पहुँचकर न्याय सुनिश्चित करने का सतत प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को शीघ्र कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। साथ ही महिलाओं को कानूनी सहायता, परामर्श सेवाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अन्याय या उत्पीड़न के विरुद्ध बिना भय के आगे आएँ तथा राष्ट्रीय महिला आयोग से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाना एवं उन्हें न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सुनवाई के दौरान कुल 23 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 05 मामलों में परिवादी अनुपस्थित पाए गए तथा 06 मामलों की सुनवाई कर निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुसरण की प्रक्रिया जारी है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान, उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहु, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्री निशु मल्लिक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस श्रीमती निरूपमा शंकर, लीगल एक्सपर्ट, प्रशासनिक पदाधिकारी, महिला संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada live, Nawada news, nawada updates, नई दिल्ली, नवादा, राष्ट्रीय महिला आयोग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बीजेपी की पहली सूची जारी, भवानीपुर में ममता बनाम सुवेंदु की महाजंग
बिहारी समाज
चुनाव, 5वीं सीट, NDA, RS, जीत पक्की, वोटिंग खत्म, MGB, 4 MLA, गायब, अमरेंद्र, शिवेश राम
RS की 5वीं सीट पर भी NDA की जीत पक्की! वोटिंग समाप्त…MGB के 4 MLA गायब…अमरेंद्र पर भारी पड़े शिवेश राम
चुनाव देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
ब्रांड एम्बेसडर सागर इंडिया स्वच्छता जागरूकता को लेकर कर रहे है नुक्कड़ नाटक
बिहारी समाज
किसान, फ्री बिजली, माई—बहिन, 30 हजार, तेजस्वी यादव, ऐलान
घबराने की बात नहीं, नतीजों का इंतजार करें, तेजस्वी ने ’41’ से बढ़ाई हलचल
राजपाट बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बीजेपी की पहली सूची जारी, भवानीपुर में ममता बनाम सुवेंदु की महाजंग

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी बिगुल फूँकते…

By Swatva
चुनाव, 5वीं सीट, NDA, RS, जीत पक्की, वोटिंग खत्म, MGB, 4 MLA, गायब, अमरेंद्र, शिवेश राम
चुनाव

RS की 5वीं सीट पर भी NDA की जीत पक्की! वोटिंग समाप्त…MGB के 4 MLA गायब…अमरेंद्र पर भारी पड़े शिवेश राम

बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों के लिए मतदान आज शाम 4…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

ब्रांड एम्बेसडर सागर इंडिया स्वच्छता जागरूकता को लेकर कर रहे है नुक्कड़ नाटक

नवादा : ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सागर इंडिया नाटक के जरिए…

By Swatva
किसान, फ्री बिजली, माई—बहिन, 30 हजार, तेजस्वी यादव, ऐलान
राजपाट

घबराने की बात नहीं, नतीजों का इंतजार करें, तेजस्वी ने ’41’ से बढ़ाई हलचल

पटना : बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए सोमवार को…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?