By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
मंथन

बिहार चुनाव परिणामों के निहितार्थ

Amit Dubey
Last updated: December 12, 2025 4:14 pm
By Amit Dubey 275 Views
Share
4 Min Read
बिहार, चुनाव, परिणाम, निहितार्थ
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम की समीक्षा की जा रही है। अपनी-अपनी दृष्टि से लोग इस चुनाव परिणाम की अलग-अलग व्याख्या कर रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपेक्षित डाटा उपलध हैं। कोई जाति के चश्में से इस परिणाम को देख रहा है तो कोई बिहार के मतदाताओं के मन-मिजाज और सोच में आए बदलाव का आंकलन कर रहा है। डाटा के विश्लेषण के आधार पर भी कुछ निष्कर्ष निकाले जा रहे हैं। जिनकी करारी हार हुई है, वे चुनाव आयोग से प्राप्त डाटा की ऐसी व्याख्या करने में लगे हैं कि वोट तो उन्हें बहुत मिले हैं लेकिन सीट नहीं मिले। इतना तो स्पष्ट है कि चुनावी लोकतंत्र में वोटों की गिनती से ही कुछ भी निर्णय होता है। इसमें सभी मतों का मान बराबर होता है। यानी लोकतंत्र में ज्ञानी-अज्ञानी, बुद्धिमान-मूर्ख, लालची-संयमी, दानी-ठग, उपकारी-दुष्ट, देशभक्त-देशद्रोही, पापी-पुण्यात्मा सभी समान मूल्य वाले अपने मतों का प्रयोग करते हैं।

- Advertisement -

बहुमत से जो निर्णय होता है वह सबका निर्णय हो जाता है। अच्छा निर्णय हुआ तो सबका भला होता है और यदि बुरा निर्णय हुआ तो सबका बुरा होगा। अच्छा निर्णय हो इसके लिए मतदाताओं का ठीक प्रकार से शिक्षण-प्रशिक्षण, उनके मत देने की क्षमता का परिष्कार आवश्यक है। यदि यह नहीं हुआ तो लोकतंत्र वरदान की जगह अभिशाप हो जाता है। चुनाव में अपराधियों का जीत जाना इसका प्रमाण है। लोकतंत्र में मतदाताओं को भ्रमित करने के संगठित प्रयास बहुत पहले से होते रहे हैं। लेकिन, सोशल मीडिया के जमाने में यह कार्य अत्यंत घातक रूप धारण कर चुका है। अब देश से बाहर बैठी विध्वंसक शक्तियां भी किसी लोकतंत्रिक देश के चुनाव में उथलपुथल मचवा सकती हैं। कभी-कभी बहुत कम वोटों से भी हार-जीत का फैसला होने का ट्रेंड चल पड़ता है जिसमें त्रिशंकु विधानसभा या कमजोर सरकार गठन की संभावना बढ़ जाती है। यह लोकतंत्र व किसी देश के लिए अहितकारी होता है। ऐसे में वोटों के आधार पर मतदाताओं के सोच-विचार के संबंध में एक अवधारण बनाना, निश्चित व सार्वभौम निर्णय लेना उचित नहीं होगा।

चुनाव परिणाम में अवधारणा की भूमिका प्रधान होती है। वर्तमान युग में आम चुनाव को नैरेटिव गेम यानी आख्यानों का खेल भी माना गया है। यह कभी सत्य पर आधारित हो सकता है तो कभी सत्य जैसा लगने वाले मनगढ़ंत असत्य विषय वस्तु और काल्पनिक कथाओं पर आधारित। यही कारण है कि लोकतंत्र में जीत पर बहुत खुश होना और अपेक्षा पाल लेना उचित नहीं होता है। चुनाव में वादे किए जाते है लेकिन उन वादों को भूल जाने की परंपरा पुरानी रही है। वादे यदि पूरे किए जाये तो लोकतंत्र में मतदाताओं का विश्वास बढ़ेगा। लेकिन, मतदाताओं को लुभाने के लिए अक्सर ऐसे वादे भी कर दिए जाते हैं जिसे पूरा करना संभव नहीं होता। ऐसे वादों के आधार पर वोट लेने का प्रयास वास्तव में मतदाता के साथ धोखा और लोकतंत्र की जड़ें खोदने जैसा है। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मजबूत सरकार देने वाला सत्ता पक्ष के साथ ही मजबूत प्रतिपक्ष की भी आवश्यकता होती है। चुनाव में प्रबल जीत के साथ सत्तापक्ष के निरंकुश हो जाने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए मजबूत प्रतिपक्ष भी आवश्यक है। लेकिन, दोनों की दृष्टि में क्षुद्र स्वार्थ की जगह लोकहित प्रथम होना चाहिए।

TAGGED: चुनाव, निहितार्थ, परिणाम, बिहार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
चेन्नई, हत्या, बिहार, शेखपुरा, परिवार, 3 मौत, नालंदा
अपराध

चेन्नई में बिहार के एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, बोरी…नदी और कचरे के ढेर में मिले शव

बिहार के शेखपुरा जिलांतगर्त टाउन थानाक्षेत्र के पथलाफार गांव निवासी एक परिवार…

By Amit Dubey
बिजली, वितरण, बिहार, केंद्र, 'A' ग्रेड, यूपी-झारखंड, पछाड़ा
देश-विदेश

बिहार ने बिजली वितरण में यूपी-झारखंड को पछाड़ा, केंद्र ने दिया ‘A’ ग्रेड

बिजली वितरण के क्षेत्र में बिहार ने यूपी और झारखंड को पछाड़ते…

By Amit Dubey
BJP, चुनाव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अधिसूचना, 20 जनवरी, नितिन नबीन, ताजपोशी
देश-विदेश

20 जनवरी को नितिन नबीन की ताजपोशी, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी

भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना…

By Amit Dubey
विकास दर, 13 %, बिहार, GSDP, प्रति व्यक्ति, आय, बड़ी उछाल
अर्थ

बिहार के GSDP और प्रति व्यक्ति आय में बड़ी उछाल, विकास दर 13 प्रतिशत के पार

नीतीश सरकार के दौरान बिहार ने आर्थिक मोर्चे पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?