भोजपुर के चौरी थानांतर्गत लोकोडिहरी गांव में महज एक समोसे को लेकर हुए विवाद में एक किसान की जान चली गई।दरअसल बुजुर्ग किसान ने अपने पोते को दुकान पर समोसा लेने भेजा था। लेकिन समोसा लेने के बाद गांव के ही बच्चे से उसकी बहस हो गई। कुछ बच्चों ने उससे समोसे छीन लिए और उसके साथ मारपीट की। इसी मामले को सुलझाने के लिए बच्चे का 65 वषीय दादा चंद्रमा यादव गांव के लोगों से बात करने गया। जैसे ही वह अपने पड़ोस के घर में विवाद की जानकारी लेने गया, तो उसी घर की महिला से उसका वहां विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि हाथ पैर चलाते चलाते महिला ने घर से तलवार निकाली और उसके सिर पर दे मारी। इस हमले में मौके पर ही बुजुर्ग किसान बेहोश होकर गिर पड़ा और बाद में उसकी मौत हो गई।
इस अजीबोगरीब तरीके से बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। लोग इधर उधर भागने लगे। घटना के बाद जख्मी हालत में पड़े बुजुर्ग के परिजन उसे इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 3 दिन के बाद किसान ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर रोका। फिलहाल गांव में भारी तनाव बना हुआ है। पुलिस आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है मगर अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। दूसरी तरफ किसान के मौत से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
बताया जाता है कि बच्चों के बीच आपसी विवाद के बाद मामला बढ़ गया। बुजुर्ग किसान विवाद को सुलझाने की नीयत से वहां गया था। लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों अचानक उसपर हमला कर दिया। हमलावर ने धारदार हथियार से चंद्रमा यादव पर ताबड़तोड़ वार किया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल चंद्रमा यादव को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। वहां बीती देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद से ही गांव में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस की गश्त भी गांव में बढ़ाई गई है।