By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

लगातार भारी बारिश से बिहार में जनजीवन ठप, सभी 38 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

Amit Dubey
Last updated: October 4, 2025 12:00 pm
By Amit Dubey 286 Views
Share
3 Min Read
भारी बारिश, जनजीवन, ठप, 38 जिले, रेड, ऑरेंज, अलर्ट
SHARE

बीते 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से समूचे बिहार में जनजीवन ठप हो गया है। सभी जिलों में जगह-जगह से तबाही का मंजर सामने आया है। किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, सड़कें जलमग्न हैं और लोग अपने घरों में दुबके हुए हैंं। राजधानी पटना समेत कई शहरों में मेन सड़कें जगह—जगह धंस गईं हैं। इस पर भी सितम यह कि मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आज शनिवार से अगले 24 घंटों के लिए भी बिहार के सभी 38 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। छपरा, सीवान और गोपालगंज में स्कूल और आगंबनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। गोपालगंज और सासाराम में अस्पताल परिसरों में घुटने भर तक पानी भर गया है। चंपारण, सिवान, सारण और गोपालगंज में सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद कर दिये गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य भाग में गहरा दबाव बन रहा है। ऐसे में इस सिस्टम से उठने वाली नमी वाली दक्षिणी हवा बिहार तक पहुंच रही है जिससे बारिश हो रही है।

- Advertisement -

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक लौटते मॉनसून और हिंद महासागर से आ रही चक्रवाती हवाओं के टकराहट के कारण समूचे बिहार में भारी बारिश हो रही है। बीती देर रात से ही हो रही बारिश आज शनिवार की सुबह से ही राज्य के सभी जिलों में लगातार जारी है। इसे देखते हुए मौसम विभाग पटना ने भारी बारिश को लेकर 35 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि सिवान, सारण, गोपालगंज, भोजपुर वैशाली, दरभंगा और मधुबनी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से राज्य के कई जिलों में शहरों की बिजली बीते रात से ही काट दी गई है। जानकारी के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, पटना, नालंदा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, शिवहर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, बांका, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा और नवादा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो गोपालगंज में सबसे अधिक 49.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि रोहतास में 43 मिलीमीटर, नवादा में 42.8 मिलीमीटर, सहरसा में 40 मिलीमीटर, अरवल में 36.8 मिलीमीटर, बांका में 36 मिलीमीटर, जमुई में 30.2 मिलीमीटर, गया में 28 मिलीमीटर और औरंगाबाद में 27.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इधर आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों में जिला प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, चार और पांच अक्टूबर को पूरे बिहार में अधिकांश स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं छह अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। सात अक्टूबर से मौसम ठीक होने के आसार हैं।

TAGGED: 38 जिले, अलर्ट, ऑरेंज, जनजीवन, ठप, भारी बारिश, रेड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट

पटना से सटे मोकामा इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने…

By Swatva
बिहारी समाज

हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जमुई, 18 मार्च 2026: गौशाला परिसर, पुरानी बाजार में डॉ. केशव बलिराम…

By Swatva
बिहारी समाज

मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी

नवादा : आईटीआई मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम नीतीश…

By Swatva
बिहारी समाज

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत

पटना : राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के बीच आज राजधानी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?