– EOU ने जारी की भ्रष्ट कर्मचारी और अधिकारी की सूचि
बिहार अन्वेषण ब्यूरो द्वारा सूबे में सबसे अधिक भ्रष्ट अधिकारीयों और कर्मचारियों की सूचि जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार मुजफ्फरपुर के अधिकारी और कर्मचारी पहले, किशनगंज के दूसरे तो पटना के तीसरे स्थान पर हैं। ये लोग 2006 से ही भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों के नगाह पर थे। जारी सूचि के अनुसार मुजफ्फरपुर में कूल 213 भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी है। दूसरे स्थान पर किशनगंज से 72 तो तीसरे स्थान पर पटना से 24 इसके साथ ही नालंदा, नवादा, समस्तीपुर आदि से भी दागी अधिकारिओं और कर्मचारियों की सूचि जारी की गई है।
निगरानी विभाग की संयुक्त सचिव अंजू सिंह ने दागी अधिकारीयों और कर्मचारियों की सूचि जारी करते हुए कहा कि सूचि में मुज़फ़्फ़रपुर (213) और किशनगंज (72) के बाद राजधानी पटना का नंबर आता है। उन्होंने कहा कि पटना के 24 कर्मचारी और अधिकारी 2006 से लेकर अब तक चलाई जा रही कार्रवाई के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों के नगाह पर आये हैं। इसके बाद वैशाली के 19 तो नालंदा के 15 अधिकारी-कर्मचारी इसके जद में आये हैं। इसके अलावा सहरसा, कटिहार, बांका आदि जिले से भी कई अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई की गई है। अंजू सिंह ने कहा, मुजफ्फरपुर से सबसे अधिक पंचायत सचिव की सूचि आई है जो कि दागी पाए गए हैं।