By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

कारतूस लेकर हैदराबाद वाले विमान में सवार हो रहा था राशिद, पटना एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Amit Dubey
Last updated: May 16, 2025 11:41 am
By Amit Dubey 432 Views
Share
2 Min Read
पटना एयरपोर्ट, कारतूस, यात्री, गिरफ्तार, इंडिगो विमान, हैदराबाद पटना एयरपोर्ट, कारतूस, यात्री, गिरफ्तार, इंडिगो विमान, हैदराबाद
SHARE

पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जब हैदराबाद होते हुए मस्कट जा रहे यात्री मो. राशिद अख्तर के बैग से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। राशिद के पास इन कारतूसों का कोई लाइसेंस नहीं था, जिसके चलते उसके खिलाफ एयरपोर्ट थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यात्री राशिद अख्तर पटना से हैदराबाद जाने वाले विमान में सवार हो रहा था। तभी एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने उसके बैग की तलाशी ली। राशिद अख्तर के बैग से दो जिंदा कारतूस मिले जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह पटना से हैदराबाद और फिर वहां से मस्कट जा रहा था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार पटना से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6e 612 7 से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाली थी। इसी विमान पर बोर्डिंग के लिए राशिद भी पहुंचा था। लेकिन चेकिंग में जैसी ही उसका बैग स्कैनर पर डाला गया तो सिक्योरिटी के सीनियर एग्जीक्यूटिव को शक हुआ। उसके बाद बैग की तलाशी ली गई तो उसमें दो जिंदा कारतूस मिले। इसके बाद एयरपोर्ट पर इंडिगो के सुरक्षा असिस्टेंट मैनेजर धीरज कुमार ने उसे पुलिस को सौंप दिया।

इंडिगो के सुरक्षा के एसिस्टेंट मैनेजर धीरज कुमार ने बताया कि पटना से हैदराबाद जाने वाले विमान में राशिद अख्तर यात्रा करने वाला था। उसके बैग को जब हम लोगों ने स्कैनर में डाला तो शक हुआ। उसके बाद जब ठीक ढंग से स्कैन किया गया तो दो जिंदा कारतूस मिले। उसके बाद एयरपोर्ट थाना को फोन कर बुलाया गया। पुलिस ने राशिद से लगातार पूछताछ की, लेकिन वह किसी बंदूक का लाइसेंस दिखा पाया और ना ही यह बता पाया कि उसके बैग में जिंदा कारतूस कहां से आया था। विदित हो कि पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की सामान की जांच तीन जगह पर की जाती है। इस घटना के बाद यात्रियों में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।

TAGGED: इंडिगो विमान, कारतूस, गिरफ्तार, पटना एयरपोर्ट, यात्री, हैदराबाद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
अरवल में मकान सूचीकरण का कार्य किया गया प्रारंभ
बिहारी समाज
हार के डर से ममता बनर्जी फोड़ रही हैं ठीकरा : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
लेटेस्ट न्यूज़
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
अरवल में मकान सूचीकरण का कार्य किया गया प्रारंभ
बिहारी समाज
हार के डर से ममता बनर्जी फोड़ रही हैं ठीकरा : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
लेटेस्ट न्यूज़
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
देश-विदेश

कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार की रूपरेखा…

By Amit Dubey
मुलाकात, नीतीश, सीएम सम्राट, कैबिनेट विस्तार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव
देश-विदेश

कैबिनेट विस्तार पर नीतीश से मिले सम्राट, विजय चौ. और विजेंद्र के घर गए पूर्व सीएम

बिहार की नई नवेली सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के…

By Amit Dubey
पटना, पति, गला काटा, पीरबहोर, चाकू, पत्नी, गंभीर
अपराध

पटना के पीरबहोर में दंपती पर चाकू से हमला, घर में घुसकर पति का गला काट डाला…पत्नी गंभीर

राजधानी पटना में आज शनिवार की सुबह घर में घुसकर एक युवक…

By Amit Dubey
सेल्फी, शादी, दूल्हा, दुल्हन, महिला, रिश्तेदार, पिटाई, बाढ़, पटना
देश-विदेश

दूल्हा-दुल्हन संग सेल्फी लेने पर महिला की जमकर पिटाई, पुलिस के पहरे में पूरी हुईं शादी की रस्में

राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित एक गांव में शादी के दौरान…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?