विगत दिनों कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब भारत में लगातार साइबर हमलें हो रहे हैं , अगर हम वर्तमान समय के मौजूदा आंकड़ों को देखें तो लगभग 15 लाख साइबर हमले हुए हैं। परन्तु भारत के मजबूत सुरक्षा तंत्र ने इससे होने वाले नुकसान को मात दे दिया है। साफ है की भारत इससे बचाव कर पाने में सक्षम है। जो भी भारत पर साइबर हमले हुए हैं उनका स्थान विभिन्न अंतरराष्ट्रीय राष्ट्र जैसे पाकिस्तान , बांग्लादेश, इंडोनेशिया , आदि समृद्ध राष्ट्र रहें हैं।
सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक भारत पर पाकिस्तान लगातार साइबर हमले करने की कोशिस कर रहा है। परन्तु वह अभी तक इस कृत्य में असफल रहा है। इन सारे हमलो के बिच भारत केवल 150 साइबर हमलों को रोक पाने में असमर्थ रहा है। इन हमलो में भारत सरकार के प्रशासनिक वेबसाइट भी शामिल थे। इन सभी वेबसाइट में भारत सरकार की चुनाव आयोग ,नगर निगम अदि प्रसाशनिक वेबसाइट को भी हैक करने की बातें की जा रही थी, परन्तु महाराष्ट्र साइबर कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के स्पस्टीकरण के अनुसार इन सभी प्रसाशनिक वेबसाइट को कोई क्षति नहीं पहुंची है, ये सभी वेबसाइट पूर्व की तरह कार्य कर रहें हैं।
वहीँ, लगातार हो रही साइबर अपराधों को देखते हुए भारत सरकार ने एक अहम कदम उठाया है और दो हेल्पलाइन नंबर 1945 और 1930 आम लोगो के लिए जारी किया गया है। जिससे किसी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध होने की स्थिति में सुलभता के साथ निवारण किया जा सके। इस कार्य से काफी लोगो के साथ हो रहे साइबर धोखाधड़ी को रोकने की दिशा में अहम सफलता हाथ लगी है। विगत छः महीनों में लगभग 200 करोड़ रूपए की हुई धोखाधड़ी को लोगो के खातों में वापस पहुंचाया जा चूका है ,साथ – ही- साथ ये दोनों हेल्पलाइन नंबर लोगो के लिए 24 घंटे उपलब्ध कराए गए हैं ताकि साइबर धोखाधड़ी क शिकार हुआ व्यक्ति आसानी से शिकायत दर्ज करा सके और उससे निवारण पा सके।