नवादा : व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के फुलवां निवासी रंजीत कुमार ने दो पुत्री की विधवा मां से शादी कर मिशाल पेश किया है। उपरोक्त शादी को लोग सामाजिक क्रांति के रूप में देख रहे हैं। दो पुत्रों के पिता रंजीत कुमार की पहली पत्नी का निधन एक साल पूर्व हो गया था । दो बच्चों का पालन करने औऱ वकालत करने में उन्हें परेशानी हो रही थी।
उन्होंने कवला गांव की दो पुत्रियों की विधवा मां सिंधु कुमारी से शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों राजी हुए औऱ लक्खिसराय के अशोक धाम मंदिर में परिजनों की मौजदूगी में शादी कर ली ।सिंधु कुमारी के पति का एक साल पूर्व निधन हो गया था। उसे दो पुत्री है। दोनों चारों बच्चों को अपनी संतान मानते हुए शादी की बंधन मे बंध गए। समाज में इसे समाजिक क्रांति के रूप मे देखा जा रहा है।
शादी की खबर के बाद अधिवक्ताओ ने दोनों को शुभकामनायें दी। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, पूर्व महासचिव सन्त शरण शर्मा, गौरी शंकर प्रसाद सिंह, संजय परिदर्शि, बिपिन कुमार सिंह, मनोज कुमार राम, विनय सिंह, सुनीता कुमारी, संजय सिंह, अजित कुमार, विजय सिंह, रामआसरय सिंह, रीना कुमारी ,कुमार चंदन, अमित कुमार, नीलम प्रवीन सहित कई अधिवक्ताओं ने युगल जोड़ी को शुभकामनायें दी है।
भईया जी की रिपोर्ट