अरवल – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, अरवल तथा कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वाधान में जिला पदाधिकारी अरवल, कुमार गौरव द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन इंडोर स्टेडियम अरवल में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जिला पदाधिकारी अरवल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया तथा बिहार सरकार द्वारा समाज सुधार की दिशा में किये जा रहे विभिन्न प्रयासों में अरवल की महिलाओं की भागीदारी को उनकी ही जुबान से सुना। विदित हो महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा जीवन के हर क्षेत्र में उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया है।
इस अवसर पर डीपीएम जीविका द्वारा जिला पदाधिकारी को पौधा देकर स्वागत किया गया। महिला सशक्तिकरण संबंधित जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी अरवल के महिलाओं के द्वारा रंगोली एवं पेंटिंग के माध्यम से अपनी मजबूत स्थिति को प्रदर्शित किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। उन्होंने महिलाओं के द्वारा बनाये गये रंगोली एवं पेंटिंग का भी मुआयना किया तथा अरवल महिला शक्ति को बेमिसाल बताया।
जिला पदाधिकारी ने बताया इन कार्यक्रमों को समाजिक स्तर पर भी प्रचारित किया जाना है ताकि आमजनों में इस दिशा में और अधिक जन जागरूकता उत्पन्न की जा सकती है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से महिलाओं की दशा में सुधार लाने के साथ राष्ट्र की प्रगति में उनकी भूमिका सशक्त की जा सकेगी। जिला पदाधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के तमाम बालिकाओं एवं महिलाओं की बधाई दी और उन्हें जीवन के हर क्षेत्र के कामयाबी हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करने एवं चुनौतियों की सामना करते हए उनपर विजय पाने की सलाह दी ताकि वे तमाम गतिरोधों के बावजूद जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी की मिसाल कायम कर सके। साथ ही महिलाओं को विशेष रूप से न्याय दिया जा सके।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें जिले के बालिकाओं द्वारा सार्थक भागीदारी की गई साथ ही इस अवसर पर बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं नशा मुक्त के विरूद्ध संकल्प लिया गया तथा कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। +2 उच्च विद्यालय करपी के छात्राओं द्वारा तू भारत के नारी प्रस्तुति की गई तथा +2 उच्च विद्यालय ईटवाँ के छात्राओं द्वारा नारी शक्ति से संबंधित गायन पस्तुति की गई। पायश मिशन पब्लिक स्कूल एवं एसटी एटॉमी इंटरनेशन स्कूल के छात्राओं द्वारा नारी सुधार से संबंधित प्रस्तुति की गई।
इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, जीविका, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, शिक्षा, खेलकूद, संगीत इत्यादि पर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दी गई। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, डीपीओ. आईसीडीएस, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी के साथ ए एन एम एवं विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं व अन्य उपस्थित थे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट