By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

अब भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के पैर छुने लगे नीतीश, सकपका गए सभी नेता

Amit Dubey
Last updated: March 8, 2025 4:30 pm
By Amit Dubey 548 Views
Share
3 Min Read
पैर छुए, रविशंकर प्रसाद, नीतीश कुमार, होली मिलन, भाजपा एमपी
SHARE

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फिर कुछ ऐसा कर दिया जिसे लेकर उनके स्वास्थ्य और मानसिक अवस्था पर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। दरअसल आज शनिवार को पटना साहिब के एमपी और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने राजधानी में एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस होली मिलन समारोह में बिहार के बड़े-बड़े नेता जुटे हुए थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद का पैर छूने लगे। वे आगे बढ़े और रविशंकर प्रसाद का चरण स्पर्श करने के लिए झुक गए। अब मुख्यमंत्री के इस एक्शन से रविशंकर प्रसाद हतप्रभ रह गए।

- Advertisement -

हालांकि सांसद रविशंकर प्रसाद ने तत्काल अपनी चेतना समेटी और मामले को संभाला। ये वाकया पटना साहिब के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के आवास पर होली मिलन समारोह के दौरान पेश आया। दरअसल रविशंकर प्रसाद ने आज होली मिलन समारोह का आय़ोजन किया था। बीजेपी औऱ जेडीयू के तमाम बड़े नेता रविशंकर प्रसाद के होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और करीबी मंत्री विजय चौधरी के साथ पहुंचे थे। जब नीतीश कुमार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तो रविशंकर प्रसाद ने उनका स्वागत किया।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि होली मिलन समारोह में शामिल होने के बाद जब मुख्यमंत्री नीतीश वहां से निकलने लगे तो अचानक वे रविशंकर प्रसाद के पास पहुंचे और उनके पैरों की तरफ झुकने लगे। यह देख रविशंकर प्रसाद तुरंत एक्शन में आए और उनका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद नीतीश कुमार खड़े हो गए और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगा लिया। यह पहला मौका नहीं जब नीतीश इस तरह से पैर छुने लगे हों। पिछले साल नवंबर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था जब नीतीश कुमार दरभंगा में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने के लिए झुके थे, तो पीएम मोदी ने उनके हाथ पकड़ लिए थे। इसको लेकर तब नीतीश कुमार को बिहार के विपक्षी नेताओं के द्वारा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने JDU की एक बैठक में पार्टी के वरिष्ठ ने ललन सिंह का भी पैर छू लिया था।

TAGGED: नीतीश कुमार, पैर छुए, भाजपा एमपी, रविशंकर प्रसाद, होली मिलन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दोहरे हत्याकांड से थर्राया नवादा
बिहारी समाज
साइबर ठगी पर लगेगा AI का पहरा, बिहार में देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित 1930 हेल्पलाइन सेंटर जल्द
बिहारी समाज
बेतिया, पुलिस, हमला, लूट, आरोपी, छापा, 3 जवान, घायल
बेतिया में लूट के आरोपी के घर छापा मारने गई पुल‍िस टीम पर हमला, 3 जवान घायल
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
बाइक सवार उच्चकों ने दिनदहाड़े महिला को धक्का दे उड़ाया 20 हजार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दोहरे हत्याकांड से थर्राया नवादा
बिहारी समाज
साइबर ठगी पर लगेगा AI का पहरा, बिहार में देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित 1930 हेल्पलाइन सेंटर जल्द
बिहारी समाज
बेतिया, पुलिस, हमला, लूट, आरोपी, छापा, 3 जवान, घायल
बेतिया में लूट के आरोपी के घर छापा मारने गई पुल‍िस टीम पर हमला, 3 जवान घायल
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
बाइक सवार उच्चकों ने दिनदहाड़े महिला को धक्का दे उड़ाया 20 हजार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
MP/MLA, कोर्ट, अनंत सिंह, गिरफ्तारी, रोक, राहत, मोकामा, JDU, विधायक
अपराध

MP/MLA कोर्ट से अनंत सिंह को राहत,  मोकामा विधायक की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

मोकामा से JDU के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गोपालगंज MP-MLA कोर्ट…

By Amit Dubey
गयाजी, पूर्व सांसद, घर, छापेमारी, ड्रग विभाग, पुलिस, नकली, नशीली, दवाएं, बरामद
अपराध

गयाजी में पूर्व सांसद के घर पुलिस और ड्रग विभाग की छापेमारी, नकली-नशीली दवाएं बरामद

गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित न्यू एरिया पिपरपांती मोहल्ले में…

By Amit Dubey
पटना, होटल, पिता,बेटी, छेड़छाड़, पप्पू यादव, हथियार, सरकार
अपराध

पटना के होटल में पिता के सामने बेटी से छेड़छाड़ पर भड़के पप्पू यादव, हर पिता को हथियार दे सरकार…

राजधानी पटना के रुपसपुर स्थित होटल हाईडेन में पिता के सामने एक…

By Amit Dubey
पेट्रोल-डीजल, दाम बढ़े, डेढ़ हफ्ता, चौथी बार, सुधा दूध, महंगा, पटना, रेट
देश-विदेश

डेढ़ हफ्ते में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सुधा दूध भी महंगा…पटना में ये है रेट

बिहार समेत देशभर में आज सोमवार को सरकार ने एक बार फिर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?